{"_id":"5bcd646dbdec22697f67fb70","slug":"jackie-shroff-says-i-am-still-work-with-my-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी मैं दिल की ही सुनता हूं, 5 फिल्में रिलीज को हैं तैयार: जैकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आज भी मैं दिल की ही सुनता हूं, 5 फिल्में रिलीज को हैं तैयार: जैकी
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
jackie shroff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में पिछले चार दशकों से सक्रिय जैकी श्रॉफ अपनी जिंदा दिली के लिए जाने जाते हैं। 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके इस अभिनेता के मुताबिक वह आज भी दिल की ही सुनते हैं। वह मराठी, कन्नड़, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में कर चुके हैं।
विज्ञापन
खास बात यह कि जैकी की इस समय लगभग पांच फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। 1982 में देवानंद की फिल्म स्वामी दादा से डेब्यु करने वाले जैकी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘कुछ नहीं बदला है, मैं आज भी दिल से काम लेता हूं। कुछ लोग मुझे फिल्मों में यह सोचकर लेते हैं कि मैं उनकी जिंदगी या फिल्म बदल दूंगा।
विज्ञापन
लेकिन मैं किसी फिल्म को चुनते समय कभी बैनर तो कभी डायरेक्टर या स्क्रिप्ट पर ध्यान देता हूं। लेकिन एक चीज कॉमन है, वह है मेरा हमेशा दिल की सुनना। मेरा काम ही मेरा ब्रेक है। काम करना जारी रखा हूं। इस काम के जरिए ही मैं दुनिया के भिन्न-भिन्न स्थानों पर गया और अलग-अलग तरह के लोगों से मिला।’ 61 वर्षीय अभिनेता ने उन लोगों के प्यार के प्रति आभार भी जताया जिनकी वजह से वह इस मुकाम तक पहुंच सके।
विज्ञापन