फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Italian opera singer Andrea Bocelli reveals that he was diagnosed with COVID-19 now recover

कोरोना वायरस से संक्रमित थे इटली के ओपेरा गायक एंड्रिया बोसेली, खुद किया खुलासा

Thu, 28 May 2020 06:39 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 28 May 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
Italian opera singer Andrea Bocelli reveals that he was diagnosed with COVID-19 now recover
एंड्रिया बोसेली - फोटो : Social Media

इटली के ओपेरा गायक एंड्रिया बोसेली ने हाल ही में खुलासा किया कि वो मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वैरायटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बोसेली ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार की गोपनीयता की चिंताओं के कारण पहले अपने संक्रमित होने के बारे में नहीं बताया था।

विज्ञापन


बोसेली के मुताबिक, ठीक होने के बाद उन्होंने अपना रक्त प्लाज्मा भी दान किया है। बोसेली ने आगे कहा, 'इस महामारी ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है। मैं निश्चित रूप से अपने प्रशंसकों को अनावश्यक रूप से इसकी जानकारी देकर परेशान नहीं करना चाहता था, साथ ही मैं अपने परिवार की गोपनीयता की रक्षा करना चाहता था।'
विज्ञापन


बोसेली ने बताया कि वो और उनका परिवार मार्च के अंत तक ही पूरी तरह से ठीक हो गए थे। बोसेली ने कहा, 'कोविड-19 का इलाज खोजने के लिए मैं रक्त दान को तुरंत तैयार हो गया। ये मामूली है लेकिन मौलिक है। इसके माध्यम से इसमें मैं अपना छोटा सा हिस्सा निभा रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल की उम्र में अपनी आंखों की रोशनी खो देने वाले ओपेरा सिंगर ने अपने 'म्यूजिक फॉर होप' कंसर्ट से इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़ दिया था। यह इतना बड़ा हिट हुआ कि इसे दुनिया भर में पहले ही 24 घंटों में 2.8 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था। 

बता दें कि 2 लाख से अधिक कोरोनो वायरस मामलों के साथ, इटली इन दिनों बुरी तरह जूझ रहा है। 

एचबीओ ने शुरू की अपनी ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा, ट्वीट कर दी जानकारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed