Emraan Hashmi: टाइगर-3 के लिए इमरान हाशमी तैयार? सोशल मीडिया पर शेयर किया वर्कआउट का फोटो
सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। फैंस भी उनकी इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में अभिनेता इमरान हाशमी ने अपने जिम वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
विस्तार
अभिनेता इमरान हाशमी ने कभी इस बात की आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है कि वह टाइगर 3 कास्ट का हिसा हैं। उन्हें कभी-कभी सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ शूटिंग के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। हम इस बात से इनकार भी नहीं कर सकते हैं कि लगातार उन्हें दोनों स्टार्स के साथ स्पॉट किया जाना और जिम में वर्कआउट करना सिर्फ इत्तेफाक नहीं है।
यह भी पढ़ें: तबीयत बिगड़ने पर इलियाना डिक्रूज अस्पताल में भर्ती, स्टोरी साझा कर बताया सेहत का हाल