फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Irrfan Khan passed away know something about the legend actor

इरफान खान: बोलती आंखों ने ले ली विदा, सूरत सवा सौ करोड़ जैसी, विश्व सिनेमा पर छोड़ी छाप

Thu, 30 Apr 2020 06:58 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 30 Apr 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan passed away know something about the legend actor
इरफान खान - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता में शुमार इरफान खान ने बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान खान के निधन पर न सिर्फ भारतीय सितारे बल्कि पाकिस्तानी और हॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपना दुख जाहिर किया। इरफान खान सिनेमा के एक ऐसे नायाब हीरे थे जिन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड में भी अपनी चमक दिखाई और सभी का दिल जीता। 

विज्ञापन


EXCLUSIVE: 'आपने अपने नाम से खान क्यूं हटाया', जानिए, इस सवाल पर क्या बोले थे इरफान?
साहिबजादे इरफान अली खान ने अपने नाम से जब सरनेम खान हटाया तो मैंने उनसे पूछा था कि ऐसा क्यूं भला? तो वह अपनी झील सी गहरी आखों को छत की तरफ ले जाते हुए बोले थे, “मैं बोझ लेकर नहीं चलना चाहता।” इरफान को कोई इरफान खान कहकर इंटरव्यू में भी बुलाए तो उन्हें कोफ्त होती थी।
विज्ञापन

विस्तार से पढ़ें खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति शेष: शकल... सूरत सवा सौ करोड़ जैसी, विश्व सिनेमा पर छोड़ी छाप
अपने 32 साल के करियर में करीब 80 फिल्में करने वाले इरफान को राइटिंग और इश्क का मजा एक साथ आना शुरू हुआ था। अगर आप इरफान की फिल्में देखेंगे तो आपको समझ भी आएगा कि परदे पर उनका अपनी हीरोइन के साथ इश्क करने का अंदाज इसीलिए बहुत अलहदा होता है। 
विस्तार से पढ़ें खबर

यादें: 'इरफान खान' बोलती आंखों ने ले ली विदा
मशहूर अभिनेता इरफान पिछले दो-ढाई सालों से उम्मीदों और हौसले के संचित कोष से अपने लिए थोड़ा-थोड़ा खर्च कर रहे थे। उनके पूरे व्यक्तित्व में जितनी असाधारण सादगी थी, उनकी आंखों और मुस्कराहट में उतना ही असाधारण सम्मोहन था। 

विस्तार से पढ़ें खबर

दूरदर्शन ने ऐसे दी इरफान खान को श्रद्धांजलि, टीवी पर फैंस दोबारा देख पाएंगे ये सुपरहिट शो
दूरदर्शन ने भी इरफान खान को श्रद्धांजलि देते हुए टीवी शो श्रीकांत को दोबारा दिखाने का फैसला किया है। दूरदर्शन पर इसे हर दिन दोपहर 3.30 बजे दिखाया जाएगा।इसका निर्देशन प्रवीण निस्कोल ने किया था। इस शो को उस वक्त दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था।
विस्तार से पढ़ें खबर

पठान के घर में 'ब्राह्मण' बनकर पैदा हुए थे इरफान, इस वजह से पिता उड़ाते थे मजाक
इरफान खान का जन्म 1967 में जयपुर के एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान था। इरफान के पिता व्यापारी थे और उनका टायर का कारोबार था। चूंकि इरफान खान मांस नहीं खाया करते थे ऐसे में मजाक में उनके पिता कहा करते थे कि पठान के घर में 'ब्राह्मण' पैदा हो गया है।
विस्तार से पढ़ें खबर

गूगल ने दी इरफान खान को श्रद्धांजलि, लिखा- जादुई प्रदर्शन का एक कारवां पीछे छूट गया
इरफान खान के निधन पर देश- विदेश के सितारों के साथ ही गूगल इंडिया ने भी अभिनेता को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। गूगल इंडिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जादुई प्रदर्शन का एक कारवां पीछे छूट गया। उस शख्स को जिसकी सीमा ने हमें भावानाओं की एक सीमा को महसूस कराया।' 
विस्तार से पढ़ें खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed