{"_id":"655c3e01aae052899e012248","slug":"international-emmy-awards-2023-delhi-crime-2-star-shefali-shah-loses-best-performance-and-karla-souza-won-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emmy Awards 2023: अवॉर्ड से चूकीं शेफाली शाह, इस अभिनेत्री की झोली में गिरा बेस्ट एक्ट्रेस का एमी पुरस्कार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Emmy Awards 2023: अवॉर्ड से चूकीं शेफाली शाह, इस अभिनेत्री की झोली में गिरा बेस्ट एक्ट्रेस का एमी पुरस्कार
Tue, 21 Nov 2023 10:51 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:51 AM IST
सार
बेस्ट एक्ट्रेस श्रेणी में विजेता की जानकारी इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा की गई है।
विज्ञापन
शेफाली शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री शेफाली शाह को 'इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023' में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए नामांकित किया गया था। शेफाली को 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' के लिए अभिनेत्रियों की श्रेणी में यह नॉमिनेशन मिला था। हालांकि, यह अवॉर्ड अभिनेत्री की झोली में नहीं आ पाया है। बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड एक्ट्रेस कार्ला सूजा ने मैक्सिकन सीरीज 'ला कैडा' के लिए जीत लिया है। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड के आधिकारिक एक्स हैंडल से यह जानकारी साझा की गई है।
विज्ञापन
Namashi: पिता मिथुन के साथ योगिता बाली की फिल्में देखते हैं नमाशी, कहा- मां को दूसरे हीरो के साथ देख अजीब...
विज्ञापन
जिम सर्भ भी अवॉर्ड से चूके
बेस्ट एक्ट्रेस श्रेणी में विजेता की जानकारी इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 के आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा की गई है। इसमें लिखा गया है, 'ला कैडा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस, इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड कार्ला सूजा को जाता है'। शेफाली शाह के अलावा एमी अवॉर्ड में जिम सर्भ भी अवॉर्ड से चूक गए हैं। बता दें कि उन्हें 'रॉकेट बॉयज' के लिए नॉमिनेट किया गया है। हालांकि, 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में वीर दास ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी स्टैंड-अप लैंडिंग के लिए बड़ी जीत हासिल की है।
विज्ञापन
The International Emmy for Best Performance by an Actress goes to "Karla Souza in La Caída [Dive]” produced by Madam / Filmadora / Infinity Hill / Amazon#iemmyWIN pic.twitter.com/m00vlh1KGq
— International Emmy Awards (@iemmys) November 21, 2023
'दिल्ली क्राइम' को मिला था अवॉर्ड
बता दें कि 48वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में 'दिल्ली क्राइम' के पहले सीजन की झोली पुरस्कार आया था। सीरीज को बेस्ट ड्रामा सीरीज की केटेगरी में जीत मिली थी। बता दें कि इस सीरीज के दोनों सीजन में अभिनेत्री शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चुतर्वेदी के किरदार में नजर आई हैं। 'दिल्ली क्राइम 2' का निर्देशन तनुज चोपड़ा ने किया है। उनके साथ राजेश तिलंग और रसिका दुग्गल भी थे।
Bhojpuri: इन हसीनाओं ने स्टारडम हासिल कर भोजपुरी इंडस्ट्री को अलविदा, आज फैशन आइकन बन जीत रही हैं दिल
ये अभिनेत्रियां थीं रेस में शामिल
बता दें कि एमी अवॉर्ड्स में शेफाली शाह के अलावा इस साल बेस्ट एक्ट्रेस की लिस्ट में नॉमिनेटेड सेलेब्स में डेनिश सीरीज 'ड्रोमेरेन' के लिए कोनी नीलसन और 'ब्रिटिश शो आई हेट सुजी टू' के लिए बिली पाइपर, 'ला कैडा' के लिए कार्ला सूजा थे।
Bigg Boss: बिग बॉस के घर में आकर सलमान खान से दुश्मनी मोल ले चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में शामिल ये नाम