फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Inside photo from AR Rahman's daughter Khatija Rahman's engagement goes viral

AR Rahman Daughter Khatija: एआर रहमान की बेटी खतीजा की सगाई की इनसाइड फोटो वायरल, यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

Tue, 04 Jan 2022 02:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 04 Jan 2022 02:52 PM IST
सार

मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान की सगाई की फोटो वायरल हो रही है। खतीजा की सगाई रियासद्दीन के साथ पिछले साल 29 दिसंबर को हुई थी।

विज्ञापन
Inside photo from AR Rahman's daughter Khatija Rahman's engagement goes viral
खतीजा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान की सगाई की फोटो वायरल हो रही है। खतीजा की सगाई रियासद्दीन के साथ पिछले साल 29 दिसंबर को हुई थी। अब उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर का एक कोलाज शेयर किया है। जिसमें एक तरफ वह और दूसरी तरफ उनके पति रियासद्दीन शेख मोहम्मद के साथ दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर को अब तक इंस्टाग्राम पर 45 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन


खतीजा मशहूर संगीतकार ए आर रहमान की बड़ी बेटी हैं। तस्वीर में खतीजा ने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी है और कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए फेस पर मास्क भी लगाया हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ की तस्वीर में रियासद्दीन ब्लैक ड्रेस में दिख रहे हैं। खतीजा रहमान और रियासद्दीन की सगाई के मौके पर केवल ए आर रहमान का परिवार और खास लोग ही मौजूद थे। खतीजा खुद भी सिंगर हैं उन्होंने पिछले साल रिलीज 2021 में कृति सेनन की फिल्म मिमी के एक गाने में अपनी आवाज दी थी।  इस फिल्म में ए आर रहमान ने ही म्यूजिक दिया था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 786 Khatija Rahman (@khatija.rahman)

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो में खतीजा कैमरे की तरफ देख रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा गया है, ईश्वर के आशीर्वाद से मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सगाई रियासद्दीन शेख मोहम्मद से हो गई है। वह एक आंत्रप्रेन्योर और विजकिड साउंड इंजीनियर हैं। सगाई 29 दिसंबर को मेरे जन्मदिन के मौके पर परिवार और कुछ करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई। इस तस्वीर पर खतीजा के फैंस ने उन्हें जमकर बधाई दी और खूब प्यार बरसाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed