India’s Best Dancer 2: कई सालों बाद साथ आएगी करिश्मा कपूर और सुनील शेट्टी की जोड़ी, मशहूर गाने 'झांझरिया' पर थिकरते आएंगे नजर
इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 के आने वाले एपिसोड में 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी करिश्मा कपूर और सुनील शेट्टी को बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं।
विस्तार
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के बहुचर्चित डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 में इस शनिवार और रविवार दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। शो के आने वाले एपिसोड में 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी करिश्मा कपूर और सुनील शेट्टी को बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं।
इस दौरान शो में आए विशिष्ट अतिथियों के सम्मान में सभी प्रतियोगी दोनों ही कलाकारों के मशहूर गानों पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे। इसके अलावा, करिश्मा कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी', जिसे इस हफ्ते 25 साल पूरे होने वाले है, की शूटिंग के समय को याद करती दिखाई देंगी।
साथ ही मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर, जिन्हें बीएफएफ के रूप में जाना जाता है, एक-दूसरे के बारे में कई अनसुने किस्से सुनाती नजर आएंगी। इसके अलावा शो में बतौर मेहमान आए सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर अपने सुपरहिट गाने 'झांझरिया' पर मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों की दिल जीत लेंगे।
ऐसे में कहा जा सकता है कि इस दौरान शो में दर्शकों को एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर कई बेहतरीन प्रस्तुति और मजाक से लेकर किस्से और पुरानी यादों तक, इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 के आगामी एपिसोड में दर्शकों को एंटरटेनमेंच का धमाका देखने को मिलेगा।