Indias Best Dancer 3: शो को मिले अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट, सेमी-फिनाले राउंड में बूगी एलएलबी हुए बाहर
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का देसी डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' में कोलकाता के बूगी एलएलबी फिनाले से पहले हुए आखिरी एलिमिनेशन में बाहर हो गए है।
विस्तार
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का देसी डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' को अपने 5 फाइनलिस्ट फिल्म चुके हैं। वहीं, ग्रैंड फिनाले से पहले हुए आखिरी एलिमिनेशन में कोलकाता के डांसर बूगी एलएलबी बाहर हो गए है। और साथ उनकी डांसिंग पार्टनर-कोरियोग्राफर सौम्या कांबले भी शो से बाहर हो गईं।
कोलकाता के बूगी एलएलबी का असली नाम अनीश मित्रा है। अपनी धमाकेदार डांसिंग के लिए मशहूर इस आईबीडी फाइनलिस्ट ने पहले हफ्ते ही जजों का दिल जीत लिया था। लेकिन जजों के ये दुलारे जनता का दिल जीतने में सफल नहीं हो पाए। यही वजह है कि उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।
बता दें कि बूगी एलएलबी के एलिमिनेट होने के बाद अब अंजलि ममगई, समर्पण लामा, अनिकेत चौहान, विपुल खंडपाल और शिवांशु सोनी, इंडियाज बेस्ट डांसर के ग्रैंड फिनाले में एक दूसरे के साथ टकराएंगे। इन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वो कंटेस्टेंट इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 का विनर होगा।
यह भी पढ़ें: बड़े बजट की फिल्म नहीं है मैदान? बोनी कपूर ने खुलासा करते हुए रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट