फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   iifa awards 2022 neha kakkar rohanpreet help Photographer who Falls Down While Taking Their Photos

Neha Kakkar: पति रोहनप्रीत के साथ दुबई जा रही थीं नेहा कक्कड़, अचानक हो गया बड़ा हादसा

Thu, 02 Jun 2022 04:24 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कुमार संभव Updated Thu, 02 Jun 2022 04:24 PM IST
सार

आईफा अवॉर्ड्स 2, 3 और 4 जून को यस आइलैंड में होने जा रहा है। यहां हिंदी फिल्म जगत के सितारे मंच पर आग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

विज्ञापन
iifa awards 2022 neha kakkar rohanpreet help Photographer who Falls Down While Taking Their Photos
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईफा अवॉर्ड्स 2022 के लिए बॉलीवुड के काफी सितारे दुबई के यस आईलैंड जा रहे हैं। इस लिस्ट में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम भी शामिल है। वह अपने पति रोहनप्रीत के साथ दुबई गई हैं। हालांकि, दुबई रवाना होने से पहले उनके सामने एक बड़ा हादसा भी हो गया, जिसे देखकर नेहा कक्कड़ काफी घबरा गई थीं। हालांकि, रोहनप्रीत ने नेहा को संभाल लिया। इसके कुछ देर बाद दोनों दुबई के लिए रवाना हो गए। इस रिपोर्ट में हम आपको उस हादसे के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन

ऐसे हुआ था हादसा

जानकारी के मुताबिक, नेहा कक्कड़ दुबई रवाना होने के लिए पति रोहनप्रीत के साथ एयरपोर्ट पहुंची थीं। उस दौरान कई फोटोग्राफर उनकी तस्वीरें खींचने लगे। अचानक एक फोटोग्राफर लड़खड़ा गया और जमीन पर गिर गया। यह देखकर नेहा कक्कड़ बुरी तरह घबरा गईं। ऐसे में रोहनप्रीत ने उन्हें संभाल लिया। 

विज्ञापन

मदद के लिए आगे आईं नेहा कक्कड़

बता दें कि फोटोग्राफर जैसे ही सड़क पर गिरा तो नेहा कक्कड़ उसकी मदद करने के लिए पहुंच गईं। उन्होंने सबसे पहले फोटोग्राफर को उठाया। उसके बाद पूछा, 'तुम ठीक हो। सिर पर तो नहीं लगी?' फोटोग्राफर ने ठीक होने की जानकारी दी, जिसके बाद नेहा और रोहनप्रीत दुबई के लिए रवाना हो गए। हालांकि, इस दौरान नेहा और रोहनप्रीत ने फोटोग्राफर्स को उनकी पसंद के फोटो भी खींचने दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 जून से शुरू हुआ आईफा अवॉर्ड्स

बता दें कि आईफा अवॉर्ड्स 2, 3 और 4 जून को यस आइलैंड में होने जा रहा है। यहां हिंदी फिल्म जगत के सितारे मंच पर आग लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बता दें कि आईफा रॉक्स इवेंट 3 जून को आयोजित किया जाएगा, जिसकी मेजबानी अपारशक्ति खुराना के साथ फराह खान कुंदर करेंगी। प्री-अवॉर्ड गाला में तनिष्क बागची, देवी श्री प्रसाद, हनी सिंह, गुरु रंधावा, ध्वनि भानुशाली, नेहा कक्कड़, ज़हरा एस खान के साथ-साथ असीस कौर आदि परफॉर्म करेंगे। वहीं, मुख्य कार्यक्रम 4 जून को होगा, जिसकी मेजबानी सलमान खान के साथ रितेश देशमुख और मनीष पॉल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed