{"_id":"655c5ee0ea6f5ba3d909c4b5","slug":"iffi-2023-government-committed-to-boost-creative-economy-encourage-young-artists-for-says-anurag-thakur-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IFFI 2023: रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार, बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IFFI 2023: रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार, बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Tue, 21 Nov 2023 01:14 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 21 Nov 2023 01:14 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा ऊर्जा में विश्वास रखते हैं और वे चाहते हैं कि उन्हें अधिक अवसर और मंच दिए जाएं'।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चल रहा है। इस दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को प्रोत्साहन देने और रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को कहा, 'सरकार रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, उत्कृष्ट कलाकारों को सलाह देने और युवाओं को सिनेमाई उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है'।
विज्ञापन
बताई पीएम मोदी की इच्छा
अनुराग ठाकुर ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की ऊर्जा में विश्वास रखते हैं और वे चाहते हैं कि उन्हें अधिक अवसर और मंच दिए जाएं'। अनुराग ठाकुर ने गोवा में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2023 (आईएफएफआई) में '75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो' सेक्शन का उद्घाटन करने के बाद यह बात कहीं। यह इस सेक्शन का तीसरा संस्करण है। इसमें 19 राज्यों के 75 युवा फिल्म निर्माताओं का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
Bollywood Celebs: फैंस के सेल्फी मांगने पर गुस्से में लाल हुए ये सितारे, लिस्ट में सलमान समेत ये शामिल
विज्ञापन
भारतीय युवाओं की तारीफ में कही ये बात
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, 'नौ साल पहले भारत स्टार्टअप डोमेन में कहीं नहीं था। लेकिन, एक नई नीति के साथ भारत देश में एक लाख स्टार्टअप के साथ दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है'। अनुराग ठाकुर ने कहा, 'जब दुनिया कोविड-19 महामारी का सामना कर रही थी, तब भारत में 50 यूनिकॉर्न थे। आप इस चीज की कल्पना अच्छी तरह कर सकते हैं कि जब बड़ी कंपनियां संघर्ष कर रही थीं, भारतीय युवा कमाल कर रहे थे'।
Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी बनकर आएंगी राखी सावंत? आदिल के साथ करेंगी शो में धमाका
इन राज्यों का किया जिक्र
अलग-अलग राज्यों से चुने गए 75 युवा फिल्म निर्माताओं का जिक्र करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि आप सभी '75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो' द्वारा प्रदान किए गए अवसर का लाभ उठा रहे हैं'। ठाकुर ने आगे कहा, 'मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि भारत सरकार रोजगार सृजन, रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, उत्कृष्ट कलाकारों को आगने बढ़ाने और युवाओं को सिनेमाई उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है'। अनुराग ठाकुर ने कहा, 'पहले मणिपुर, ओडिशा और मध्य प्रदेश से फिल्मों के दर्शक हुआ करते थे, लेकिन फिल्म निर्माता नहीं, लेकिन आज हमारे पास वहां से आने वाले फिल्म निर्माता भी हैं'।
Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी बनकर आएंगी राखी सावंत? आदिल के साथ करेंगी शो में धमाका