फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi Shares Farah Khan Birthday celebration Photos actress rumored boyfriend Rachit Singh also Spotted

रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित के साथ फराह खान के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचीं हुमा कुरैशी, शेयर कीं तस्वीरें

Fri, 09 Jan 2026 07:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Jan 2026 07:21 PM IST
सार

Farah Khan Birthday: कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान आज 09 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके जन्मदिन के जश्न में हुमा कुरैशी शामिल हुईं। इस दौरान हुमा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी साथ दिखे।

विज्ञापन
Huma Qureshi Shares Farah Khan Birthday celebration Photos actress rumored boyfriend Rachit Singh also Spotted
फराह खान के बर्थडे सेलिब्रेशन में हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फराह खान के जन्मदिन पर तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इस स्पेशल दिन पर फराह से मिलने पहुंचीं। उन्होंने फराह खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में हुमा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

हुमा ने शेयर कीं बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज
हुमा कुरैशी ने आज शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने फराह खान के जन्मदिन सेलिब्रेशन की वीडियो और फोटोज शेयर किए हैं। फराह खान केक काटती दिख रही हैं। इसके साथ हुमा ने कैप्शन लिखा है, 'उनकी गर्मजोशी, प्यार, हंसी और थोड़ी सी दीवानगी का जश्न मना रहे हैं। आज और हर दिन यह जश्न जारी रहे'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)


विज्ञापन
विज्ञापन

Huma Qureshi Shares Farah Khan Birthday celebration Photos actress rumored boyfriend Rachit Singh also Spotted
फराह खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम

हर पल को परफेक्ट बना देती हैं फराह
हुमा ने आगे मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'वह (फराह खान) एक खराब केक और हर पल को भी परफेक्ट बना देती हैं। मेरे क्रेजी साथियों के साथ कुछ तस्वीरें'। दरअसल, फराह खान जो केक काट रही हैं, उसका डिजाइन थोड़ा बिगड़ गया है। इस पर हुमा ने मजाकिया कैप्शन लिखा है। हुमा ने जो पोस्ट शेयर किए हैं, उनमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी दिख रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: भीड़ से घिरे अमिताभ बच्चन, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने बनाया रास्ता; इस काम से सूरत आए थे एक्टर

विज्ञापन

61 वर्ष की हुईं फराह खान 
फराह बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर हैं। आज वे 61 साल की हो गई हैं। वे करीब 40 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। फराह ने कई हिट डांस नंबर और फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है। इन दिनों वे कुकिंग यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इसके जरिए फराह ने न सिर्फ खुद कंटेंट क्रिएटर के तौर पर अलग पहचान बनाई है, बल्कि उनके कुक दिलीप को भी लोकप्रियता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed