Huma Qureshi: ‘दिल थाम के’ आइटम सॉन्ग में हुमा को देख बोले फैंस- ‘आप बिल्कुल बदल गईं’, कुछ यूजर्स को लगा बुरा
राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ में हुमा कुरैशी ‘दिल थाम के’ आइटम सॉन्ग के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में इस गाने का वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर साझा किया। जिसे देखकर यूजर्स ने मिक्स रिएक्शन दिए हैं।
विस्तार
शुक्रवार को हुमा कुरैशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘मालिक’ का एक आइटम सॉन्ग फैंस के साथ साझा किया। इस गाने में हुमा का लुक, स्टाइल और डांस देखकर जहां कुछ फैंस उनके कायल हो गए। वहीं कुछ यूजर्स को यह गाना बिल्कुल नहीं भाया। आखिर हुमा के बेहतरीन डांस के बावजूद कुछ यूजर्स एक्ट्रेस से नाराज क्यों हो गए?
तारीफ करते दिखे फैंस
हुमा कुरैशी के आइटम सॉन्ग को रिलीज हुए कुछ घंटे ही हुए हैं। इस सॉन्ग वीडियो पर यूजर्स ने काफी प्यार बरसाया है। हुमा कुरैशी का एक फैन लिखता है, ‘वाह, महारानी जी, आप तो बिल्कुल चेंज हो गईं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब दिल नहीं थमेगा मैडम जी।’ एक और यूजर लिखता है, ‘हुमा को संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम मिलना चाहिए।’
View this post on Instagram
एक तरफ हुमा कुरैशी के फैंस उनके आइटम सॉन्ग को सराह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स को इस गाने में एक्ट्रेस को देखकर बुरा लग रहा है। एक यूजर लिखता है, ‘इतनी टैलेंटेड एक्ट्रेस को ऐसे स्टीरियोटाइम सॉन्ग देना, बहुत ही खराब बात है।’ एक अन्य यूजर ने भी लिखा, ‘बॉलीवुड को शर्म आनी चाहिए, हुमा के एक्टिंग के हुनर को अहमियत नहीं दे रहे हैं।।’ ऐसे ही कई यूजर नाराज दिखे, जिन्हें लगता है कि हुमा को अपना टैलेंट एक्टिंग में दिखाना चाहिए, उन्हें इस तरह के आइटम सॉन्ग नहीं करने चाहिए। वैसे ‘गूंगबाई कठियावाडी’ में भी एक कव्वाली सॉन्ग में हुमा कुरैशी ने डांस परफॉर्मेंस दी थी, जिसे काफी पसंद किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने राज कुमार थापा के परिवार से की मुलाकात, जम्मू के पर्यटन स्थल को दिया बढ़ावा
हुमा कुरैशी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
फिल्म ‘मालिक’ के आइटम सॉन्ग के अलावा हुमा कुरैशी कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वह फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘टॉक्सिक’, ‘पूजा मेरी जान’ और ‘गुलाबी’ जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं। कुछ फिल्में इस साल तो कुछ अगले साल रिलीज होंगी।