एक साथ कभी नहीं दिखेंगे तीनों खान? ये क्या कह रहे हैं शाहरुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख ने ट्विटर पर अपने फैंस से बात करते हुए खान तिकड़ी के एक फिल्म में साथ दिखने की बात पर जवाब दिया। एक प्रशंसक ने उनसे आमिर खान और सलमान के साथ काम करने के बारे में सवाल पूछा था।
मिड डे की खबर के मुताबिक, शाहरुख ने कहा कि यह कोरी अफवाह है ऐसा कोई भी प्रोजेक्ट उनकी जानकारी में नहीं है। जिसमें वो आमिर और सलमान के साथ काम कर रहे हैं।
उन्होने एक अंग्रेजी मुहावरे का उदाहरण देते हुए कहा कि ये तो ऐसा ही है जैसे कहा जाए कि चांद पनीर से बना है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
खान सितारों का साथ आना रहा है बॉक्स ऑफिस के लिए फायदेमंद
खान तिकड़ी अगर साथ आती है तो ये निश्चित ही बॉक्स ऑफिस के लिए फायदे का सौदा हो सकती है। इससे पहले शाहरुख और सलमान 'करण-अर्जुन', 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'कुछ कुछ होता है' में नजर आए थे।
जबकि सलमान और आमिर 'अंदाज अपना अपना' में साथ दिखे थे। ये सभी फिल्में बड़ी हिट रही हैं। लेकिन शाहरुख के इंकार के बाद एक बार फिर प्रशंसक खान तिकड़ी को साथ देखने के लिए इंतजार ही कर सकते हैं।