फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   her is the list of indian who recieved oscars awards till date

Oscar 2023: 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर में मारी बाजी, यहां जानिए अब तक किन भारतीयों ने जीता अवॉर्ड

Mon, 13 Mar 2023 09:26 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 13 Mar 2023 09:26 AM IST
सार

ऑस्कर्स 2023 में भारत का डंका बजा है। इस बार भारत को दो ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।आरआरआर फिल्म का गाना नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। जबकि द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का अवॉर्ड जीता है।

विज्ञापन
her is the list of indian who recieved oscars awards till date
ऑस्कर 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने 95वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। वहीं, एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म आरआरआर भी अवॉर्ड जीतने में सफल रही। बता दें कि आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इसी के साथ भारत के खाते में दो अवॉर्ड और जुड़ गए हैं। वहीं, इससे पहले पांच भारतीयों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत भारत का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

her is the list of indian who recieved oscars awards till date
गुनीत मोंगा - फोटो : सोशल मीडिया

गुनीत मोंगा
ऑस्कर 2023 में 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीत हासिल कर ली है। ये एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है। यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में कॉम्पीटीशन में थी। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है

विज्ञापन
विज्ञापन

her is the list of indian who recieved oscars awards till date
एमएम कीरावनी - फोटो : social media
एमएम कीरावनी 
भारत को दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है। भारत की फिल्म RRR के गाने नाटु-नाटु को ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है। देश के लिए ये एक प्राउड मूमेंट है। बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में RRR के गाने नाटू नाटू ने बाजी मार ली है।
विज्ञापन

her is the list of indian who recieved oscars awards till date
भानु अथैया - फोटो : twitter: @IndianHistoryX

भानु अथैया
ऑस्कर जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट में पहला कॉस्ट्यूम डिजाइनर नाम भानु अथैया का है। जिन्होंने फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म को 1983 में बनाया गया था।

her is the list of indian who recieved oscars awards till date
सत्यजीत रे

सत्यजीत रे
सत्यजीत रे दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने ऑस्कर जीतकर भारत का मान बढ़ाया। 1991 में उन्हें ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट के ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हालांकि वे अवॉर्ड लेने के लिए ऑस्कर सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाए थे। जिसके बाद कोलकाता में उनके पास ऑस्कर अवार्ड को पहुंचाया गया था।

her is the list of indian who recieved oscars awards till date
रेसुल पोकुट्टी

रेसुल पोकुट्टी
तीसरे भारतीय रेसुल पोकुट्टी हैं, जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग कैटेगरी का ऑस्कर दिया गया। बता दें कि यह फिल्म तीन ऑस्कर अपने नाम करने में सफल हुई थी।

her is the list of indian who recieved oscars awards till date
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ए आर रहमान
फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए एआर रहमान को बेस्ट म्यूजिक कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के लिए यह दूसरा अवॉर्ड था। इस फिल्म में एआर रहमान ने जय हो गाना गया था। जिसे लोगों का खूब प्यार मिला।

her is the list of indian who recieved oscars awards till date
गुलजार नज़्म - फोटो : internet

गुलजार
स्लमडॉग मिलियनेर के लिए तीसरा अवॉर्ड गीतकार गुलजार को मिला था। जय हो गाने गीतकार गुलजार ऑस्कर सेरेमनी में पहुंच नहीं पाए थे। उनकी टीम ने यह अवॉर्ड लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed