Sanjeeda Shaikh: संजीदा बेटी संग ऐसी बोल्ड तस्वीर शेयर करने पर बुरी तरह हुईं ट्रोल, कहा- आपको शर्म आनी चाहिए
संजीदा शेख आए दिन अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसा कोई दिन नहीं होता है जब संजीदा अपनी पोस्ट की वजह से चर्चा में रहें। इसी बीच संजीदा एक लेटेस्ट तस्वीर इंटरनेट पर आग लगा रही है।
विस्तार
'क्या होगा निम्मो का', 'कयामत' और ' इश्क का रंग सफेद' जैसे हिट टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं संजीदा शेख आज इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। संजीदा की गिनती टीवी की बोल्ड एक्ट्रेसेस में की जाती हैं। एक्टिंग से कहीं ज्यादा संजीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहती हैं। संजीदा का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है। इसी बीच उनकी एक तस्वीर चर्चा में आई है। इस तस्वीर में वह अपनी बेटी के साथ बिकिनी में नजर आ रही हैं। इसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
संजीदा ने बेटी संग शेयर की बिकिनी तस्वीर
संजीदा शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जो बेहद बोल्ड है। इस तस्वीर में संजीदा अपनी बेटी के साथ पूल में बिकिनी पहने दिख रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि संजीदा ने येलो कलर की प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई हैं। वहीं, उनकी बेटी ने ब्लू कलर का स्विमसूट कैरी किया है। दोनों मां-बेटी इस दौरान पानी में जमकर मस्ती करती दिख रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अब तक इस तस्वीर को काफी बार देखा जा चुका है।
संजीदा शेख की तस्वीर को जहां कई यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं तो वहीं, कई उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, बेटी के साथ इस तरह से बिकिनी तस्वीर पोस्ट करना लोगों को पसंद नहीं आया। इसी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।
फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बेटी के साथ इस तरह की तस्वीर पोस्ट करना आपको शोभा नहीं देता है। वहीं, एक दुसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बच्चे पर बहुत बुरा असर पड़ता है।' एक लिखता है, 'बेटी संग बिकिनी फोटो शेयर करने पर आपको शर्म आनी चाहिए। वहीं, कुछ ने तो ये तक कह दिया कि उनकी बेटी गलत हाथों में हैं। ऐसे कई और कमेंट इस तस्वीर पर आ रहे हैं।