फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Heer Express Official Trailer Starring Divita Juneja Prit Kamani Ashutosh Rana And Gulshan Grover

Heer Express Trailer: फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का ट्रेलर रिलीज, आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर संग नजर आए नए चेहरे

Sat, 06 Sep 2025 03:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 06 Sep 2025 03:48 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन के साथ ‘102 नॉट आउट’ जैसे फिल्म बनाने वाले उमेश शुक्ला की अपकमिंग फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ फिल्म में हीरो-हीरोइन के तौर पर नए चेहरे नजर आएंगे।

विज्ञापन
Heer Express Official Trailer Starring Divita Juneja Prit Kamani Ashutosh Rana And  Gulshan Grover
फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का ट्रेलर शनिवार को मेकर्स ने साझा किया है। ट्रेलर में एक तरफ राेमांटिक एंगल है, वहीं एक लड़की हीर के सपनों की कहानी है। ट्रेलर में हीर का लीड रोल निभाने वाली दिविता जुनेजा और एक्टर प्रीत कमानी के किरदार के बीच रोमांस दिखाया गया। लेकिन ‘हीर एक्सप्रेस’ के ट्रेलर में सिर्फ रोमांस नहीं है, इसमें फैमिली और अपने ड्रीम्स को पूरा करने की कहानी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर में दिखी आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर की झलक 
आगे ट्रेलर में आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर भी नजर आए, ये उम्दा कलाकार नेगेटिव रोल में नहीं हैं, इस फिल्म में इन बेहतरीन कलाकारों के किरदार काफी हटकर नजर आने वाले हैं। हीर (दिविता जुनेजा) फिल्म में आशुतोष राणा के किरदार से किया वादा ही पूरा करना चाहती है। इस वादे को, सपने को पूरा करने की राह में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म लंदन में शूट हुई है। लंदन की खूबसूरत झलक फिल्म के ट्रेलर में भी नजर आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ashutosh Rana: 'भाषा संवाद का विषय होती है, विवाद का नहीं', मराठी भाषा विवाद पर आशुतोष राणा का रिएक्शन 

कब रिलीज होगी फिल्म 
उमेश शुक्ला निर्देशित यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में संजय मिश्रा भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका कॉमिक अंदाज नजर आएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed