फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Health Update Manoj Bajpayee said on father's health, death is the last truth... Hoping for recovery

हेल्थ अपडेट: पिता की सेहत पर बोले मनोज बाजपेयी, मृत्यु ही अंतिम सत्य...

Sat, 18 Sep 2021 08:32 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 18 Sep 2021 08:32 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आर. के बाजपेयी की तबीयत खराब है। उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। मनोज बाजपेयी पिता को देखने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने पिता की सेहत के बारे में अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Health Update Manoj Bajpayee said on father's health, death is the last truth... Hoping for recovery
मनोज बाजपेयी - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी के पिता आर. के बाजपेयी की तबीयत खराब है। उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। मनोज बाजपेयी पिता को देखने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने पिता की सेहत के बारे में अपडेट दिया है। मनोज बाजपेयी ने अपने एक इंंटरव्यू में पिता के स्वास्थ्य को लेकर बात कही है।

विज्ञापन


क्या कहा मनोज बाजपेयी ने?
मनोज बाजपेयी का कहना है कि उनके पिता की बीमारियां बुढ़ापे से संबंधित हैं। वह एक दिन स्थिर होते हैं और अगले दिन अस्थिर। हम सिर्फ इंतजार कर सकते हैं। मनोज बाजपेयी का कहना है कि मृत्यु ही अंतिम सत्य है…बाकी सब कुछ अप्रासंगिक है।
विज्ञापन


 

उन्होंने कहा कि इससे पहले पिता की तबीयत जून में भी अचानक खराब हुई थी। उस वक्त वो कार से मुंबई से बिहार के बेतिया पहुंचे थे। मनोज अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं। उन्होंने काफी संघर्षों के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। मनोज का एक साक्षात्कार में कहना था कि उनके पिता को दिग्गज फिल्म एक्टर मनोज कुमार बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्होंने अपने बेटे का नाम मनोज रखा था.

पिता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि वो बहुत बढ़िया मटन पकाते हैं।आपको बता दें कि मनोज बाजपेयी ने बॉलिवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में देखा गया था। इंडस्ट्री में मनोज बाजपेयी को अलग तरह के अभिनय करने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed