Oscar 2023: हर्षवर्धन कपूर को पता चला ऑस्कर 2023 की बेस्ट अभिनेत्री के विनर का नाम! ट्वीट ने मचा दी खलबली
हर्षवर्धन कपूर ने ऑस्कर 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को लेकर चौंकाने वाला ट्वीट किया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है।
विस्तार
हर्षवर्धन कपूर को आया ऑस्कर 2023 से जुड़ा नाइटमेयर
अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने ट्वीट किया,'ऑस्कर में मिशेल योह से केट ब्लैंचेट के हारने के बारे में मुझे बुरे सपने आ रहे हैं ... दौड़ के आसपास केंद्रित एक पीआर अभियान कैसे अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक को छाया में रख सकता है? कोई राय दोस्तों।' अभिनेता के इसी ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रियाओं की लड़ी लगा दी। वहीं अभिनेता के इस ट्विट पर काफी नेगिटिव कमेंट्स भी आए जिनमें से कुछ को चुनकर हर्षवर्धन ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें : सेलिब्रिटी के पसंदीदा रेड कार्पेट से लेकर सेलिब्रिटी स्पीच तक, जानें 94 साल में कितना बदला ऑस्कर इवेंट
हर्षवर्धन कपूर को ट्रोलर्स को करारा जवाब
एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'एक अभिनेता के प्रदर्शन को प्यार करना ठीक है, लेकिन एक पीआर अभियान के रूप में किसी अन्य अभिनेता के प्रदर्शन को कमतर आंकना बहुत गलत है।' इस ट्वीट पर हर्ष ने लिखा,'वह स्पष्ट रूप से इसका उपयोग करने की कोशिश कर रही है और दौड़ में आगे बढ़ने के लिए वह सब कुछ कर रही है जो वह कर सकती है और इसे केवल प्रदर्शन की योग्यता के बारे में नहीं रहने दें।'यह भी पढ़ें : बेस्ट फिल्म, बेस्ट अभिनेता से लेकर डायरेक्टर तक... कौन-कौन बन सकते हैं ऑस्कर 2023 के विनर्स?