फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Harshali Malhotra Wishes Salman Khan On His Birthday Work As Child artist In Bajrangi Bhaijaan

Salman Khan Birthday: बजरंगी भाईजान को हर्षाली ने किया बर्थडे विश, क्रिकेटर सुरेश रैना-कैटरीना कैफ ने दी बधाई

Fri, 27 Dec 2024 03:42 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 27 Dec 2024 03:42 PM IST
सार

सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में मुन्नी का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली मल्होत्रा ने भी एक्टर के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उनके लिए एक सोशल मीडिया पोस्ट की है। 
 

विज्ञापन
Harshali Malhotra Wishes Salman Khan On His Birthday Work As Child artist In Bajrangi Bhaijaan
हर्षाली मल्होत्रा-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में हर्षाली मल्होत्रा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। फिल्म की इमोशनल स्टोरी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। सलमान खान को उनके जन्मदिन पर हर्षाली ने भी विश किया है। 

विज्ञापन

बर्थडे सॉन्ग के साथ इंस्टा स्टोरी लगाई 
हर्षाली मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में, सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ हैप्पी बर्थडे सॉन्ग की धुन बज रही है। इस तरह से हर्षाली मल्होत्रा ने बजरंगी भाईजान यानी सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Honey Singh-Badshah: 'इंडियन आइडल का सुरीला जज'! हनी सिंह ने बादशाह पर किया तंज, थम नहीं रहा दोनों का विवाद




 

विज्ञापन
विज्ञापन

Harshali Malhotra Wishes Salman Khan On His Birthday Work As Child artist In Bajrangi Bhaijaan
हर्षाली मल्होत्रा सलमान खान के साथ फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में - फोटो : इंस्टाग्राम

जब सलमान के कारण रोने लगी 
फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के समय हर्षाली मल्होत्रा काफी छोटी थी, वह लगभग 7 साल की रही होगी। इस फिल्म के सेट पर एक सीन में सलमान खान को मार पड़ती है, यह सीन शूट करते हुए मुन्नी यानी हर्षाली रोने लगती थी। वह सलमान खान को मार खाते हुए देख नहीं पाती थी। उस दौरान सलमान को पहले हर्षाली को चुप कराना पड़ता था, बाद में वह सीन शूट करते थे। फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान खान और चाइल्ड आर्टिस्ट हर्षाली की बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। सलमान खान की इमोशनल एक्टिंग को भी खूब सराहा गया था। इसी फिल्म के लिए हर्षाली को भी फिल्म फेयर अवॉर्ड में नॉमिनेट भी किया गया था।

Twinkle Khanna: विदेश जाकर ट्विंकल खन्ना ने पूरी की पढ़ाई, बोलीं- 'अगर अक्षय कुमार मदद नहीं करते तो भी पढ़ाई..' 

विज्ञापन

बड़ी हो चुकी है छोटी मुन्नी 
बजरंगी भाईजान' की मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा अब काफी बड़ी हो चुकी हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपने डांस की वीडियो शेयर करती हैं, उनके 3.7 मिलियन फॉलोअर हैं। साथ ही उनका स्टाइलिश लुक भी काफी चर्चा में रहता है, लेकिन आज भी हर्षाली के चेहरे पर पहले वाली मासूमियत नजर आती है। उन्हें कई सोशल इवेंट्स में सलमान खान से मिलते देखा गया है, हर्षाली को देखकर सलमान खान भी काफी खुश होते हैं। 

Harshali Malhotra Wishes Salman Khan On His Birthday Work As Child artist In Bajrangi Bhaijaan
सलमान खान-सुरेश रैना - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्रिकेटर सुरेश रैना ने दी शुभकामनाएं 
सलमान खान को क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अपने ट्विटर अकांउट पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वह सलमान के लिए लिखते हैं- एक हीरो के तौर पर आपने हमारा दिल जीता है। एक अच्छे इंसान के तौर पर आपने कई जिंदगियों को बेहतर बनाया है। आपके अच्छे कामों, चैरिटी का मैं दिल से कायल हूं। जन्मदिन पर आपको बहुत सारा प्यार, आपके लिए नया साल हंसी और सफलताओं से भरा हुआ हो। आप इसके हकदार हैं, सलमान भाई।’

Harshali Malhotra Wishes Salman Khan On His Birthday Work As Child artist In Bajrangi Bhaijaan
कैटरीना कैफ की इंस्टाग्राम पोस्ट सलमान खान के जन्मदिन पर - फोटो : इंस्टाग्राम

कैटरीना कैफ ने लिखा मैसेज 
कैटरीना कैफ ने भी अपनी इंंस्टाग्राम स्टोरी पर सलमान खान की फोटो लगाकर, उस पर बर्थ डे मैसेज लिखा है। जिसमें वह लिखती हैं कि जन्मदिन की शुभकामनाएं सलमान, आपके जीवन में इस साल और हमेशा अच्छी चीजें हों।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed