फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Honey Singh Badshah Controversy: Yo Yo Honey Singh took a dig at Indian Idol judge singing and voice

Honey Singh-Badshah: 'इंडियन आइडल का सुरीला जज'! हनी सिंह ने बादशाह पर किया तंज, थम नहीं रहा दोनों का विवाद

Fri, 27 Dec 2024 02:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Dec 2024 02:45 PM IST
सार

Honey Singh-Badshah Controversy: यो यो हनी सिंह और बादशाह के बीच जुबानी तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब हनी सिंह ने बादशाह की आवाज पर तंज कसा है।

विज्ञापन
Honey Singh Badshah Controversy: Yo Yo Honey Singh took a dig at Indian Idol judge singing and voice
बादशाह-हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगर व रैपर बादशाह इन दिनों 'इंडियन आइडल 15' में बतौर जज नजर आ रहे हैं। इस बीच हनी सिंह और उनके बीच जुबानी जंग भी खूब जमकर चल रही है। मामाला इतना बढ़ चला है कि दोनों के फैंस भी सोशल मीडिया पर आमने-सामने हैं। एक तरफ बादशाह एक इवेंट में हनी सिंह के साथ अपने सभी पुराने गिले-शिकवे दूर करने की बात कर चुके हैं, लेकिन हनी सिंह लगता है इसके लिए तैयार नहीं। अब एक बार फिर उन्होंने बादशाह की सिंगिंग और आवाज पर तंज कसा है।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें:
Kartik Aaryan: बढ़ गए कार्तिक के भाव, फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के लिए मांगी कितनी फीस, जानिए?

विज्ञापन
Trending Videos

हनी सिंह ने बादशाह की आवाज पर कसा तंज
दरअसल, इंस्टाग्राम पर @baapofmix नाम के यूजर ने एक रील शेयर की है। इसमें बादशाह की आवाज शामिल की गई है और कैप्शन लिखा है, 'बिना ऑटोट्यून के बादशाह'। इस रील को हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाकायदा शेयर किया है। इसके साथ मैसेज लिखा है, 'इंडियन आइडल 2024 का सुरीला जज। वाह!' साथ ही सोनी टीवी को भी टैग करते हुए लिखा है, 'बिग अप'।  

विज्ञापन

फैन के पोस्ट पर किया कमेंट
इसके अलावा हनी सिंह के फैंस भी बादशाह और उनकी गायिका पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। इस तरह के पोस्ट पर यो यो भी खूब दिलचस्पी के साथ लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। हाल ही में एक यूजर ने रील शेयर करते हुए कहा कि वे सिंगर बनने के लायक नहीं है। यूजर ने वीडियो में कहा है, 'मैं बादशाह के फैंस से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं कि मैंने कहा वह इंडियन आइडल के जज बनने लायक नहीं है। मैं माफी मांगते हुए अब ये भी कहना चाहता हूं कि वे सिंगर बनने के ही लायक नहीं हैं।' साथ में कैप्शन लिखा है, 'ये रील हनी सिंह तक जानी चाहिए'। फैन की इस पोस्ट पर हनी सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'छोटे भाई चिंता मत करो! यो यो आर्मी तुम्हारे साथ है'।

विज्ञापन

एक साथ शुरू किया था करियर
बता दें कि हनी सिंह और बादशाह दोनों ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत एक साथ रैप ग्रुप माफिया मुंडीर के सदस्य के रूप में की थी। हालांकि, एक विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। तब से दोनों के बीच बातचीत बंद है और जिस तरह यह झगड़ा बढ़ रहा है आगे बातचीत शुरू होने के आसार भी नजर नहीं आ रहे।

ये खबर भी पढ़ें:
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ शेयर कीं खास तस्वीरें, लिखा- दिसंबर तुम सच में..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed