फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hardik pandya reacted to Natasa Stankovic post for the first time after separation

Natasa Stankovic: हार्दिक ने अलग होने के बाद पहली बार नताशा की पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया, खूब हो रही चर्चा

Wed, 24 Jul 2024 10:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Jul 2024 10:21 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक अपने देश सर्बिया लौट चुकी हैं। हाल ही में वह बेटे अगस्त्य के साथ एक थीम पार्क में नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस पोस्ट पर हार्दिक पांड्या ने भी प्रतिक्रिया दी है। 
 

विज्ञापन
Hardik pandya reacted to Natasa Stankovic post for the first time after separation
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या - फोटो : इंस्टाग्राम @natasastankovic__

विस्तार

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के से अलग होने के बाद नताशा स्टेनकोविक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पहली बार पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में वह सर्बिया के थीम पार्क में अपने बेटे अगस्त्य के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस पोस्ट पर हार्दिक पांड्या ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: निर्देशक मेहुल कुमार ने किया खुलासा, बोले- अमिताभ 'कोहराम' में नाना पाटेकर के साथ काम नहीं..
विज्ञापन


नताशा की पोस्ट पर हार्दिक ने दी प्रतिक्रिया
बुधवार (24 जुलाई) को नताशा ने बेटे के साथ अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। तस्वीरों में उन्हें बेटे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक वीडियो में अगस्त्य मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर हार्दिक ने दिल वाला इमोजी शेयर किया है। हार्दिक की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय पर आई है जब अलग होने की घोषणा करने के बाद नताशा को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स की आलोचना झेलनी पड़ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने किया नताशा का समर्थन
वहीं, इस पोस्ट पर अब कई लोगों ने नताशा का समर्थन भी किया है। एक शख्स ने लिखा, "उनके बारे में नफरत फैलाना बंद कीजिए। हार्दिक भी किसी तरह की नफरत नहीं दिखा रहे हैं। यह उनकी निजी जिदगी है, अलग होना उनका फैसला निजी है। इसलिए इसमें मत पड़िए।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "मैडम ऐसे ही मजबूत बने रहें।  मेरी प्रार्थनाएं आपके और आपके बेटे के साथ हैं।"

हाल ही में दोनों ने अलग होने का किया था एलान
नताशा पिछले सप्ताह अगस्त्य के साथ मुंबई से सर्बिया स्थित अपने गृहनगर के लिए रवाना हुई थीं। हाल ही में नताशा और हार्दिक ने अपने अलगाव की पुष्टि करते हुए एक संयुक्त बयान जारी किया था। फिलहाल, इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। 
Vishnu Manchu: विष्णु मांचू ने उठाया बड़ा कदम, अपमानजनक कंटेंट पोस्ट करने वाले 23 यूट्यूब चैनल ब्लॉक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed