फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Director Mehul Kumar talks about Amitabh Bachchan says he was concerned to star with Nana Patekar in Kohram

Amitabh Bachchan: निर्देशक मेहुल कुमार ने किया खुलासा, बोले- अमिताभ 'कोहराम' में नाना के साथ काम नहीं...

Wed, 24 Jul 2024 07:05 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Wed, 24 Jul 2024 07:05 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर कोहराम में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी मेहुल कुमार ने ही किया था। मेहुल बताते हैं, 'जब वे अमिताभ बच्चन के पास कोहराम का ऑफर लेकर पहुंचे थे, तब अमिताभ थोड़े दुविधा में थे। शायद उन्होंने नाना पाटेकर के नेचर के बारे में सुन रखा था'।

विज्ञापन
Director Mehul Kumar talks about Amitabh Bachchan says he was concerned to star with Nana Patekar in Kohram
अमिताभ बच्चन नाना पाटेकर - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

विस्तार

1992 में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन फिल्मों से छोटा सा ब्रेक लिया था। इस ब्रेक के बाद उन्होंने 1997 की फिल्म मृत्युदाता से हिंदी सिनेमा में वापसी की थी। इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता मेहुल कुमार ने किया था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान मेहुल कुमार पुराने दिनों को याद करते नजर आए। उन्होंने अमिताभ के अलावा नाना पाटेकर के साथ भी अपने काम के अनुभवों को अपने फैंस के संग साझा किया। 
विज्ञापन


'मृत्युदाता' की स्क्रिप्ट अमिताभ को पसंद आई 
मेहुल कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है। पुराने दिनों को याद करते हुए मेहुल कुमार कहते हैं,'जब मैं अमिताभ बच्चन के पास मृत्युदाता की स्क्रिप्ट लेकर पहुंचा था तब उन्होंने तुरंत ही उस फिल्म के लिए हां कर दिया था। उन्हें फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी। इस फिल्म से ही बॉलीवुड को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भी मिले। उस फिल्म में उनका गाया हुआ गाना आज भी लोगों याद है'। 
विज्ञापन


Rohit Shetty: लगातार असफल हो रही हिंदी फिल्मों को रोहित ने बताया बुरा दौर, 'सिंघम अगेन' से जताई उम्मीदें
विज्ञापन
विज्ञापन


दलेर मेहंदी को नहीं हुआ था यकीन 
मेहुल कुमार अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब मैंने दलेर मेहंदी को फोन किया तो पहले उन्हें इस बात का यकीन ही नहीं हुआ कि वे अमिताभ बच्चन के लिए गाएंगे और गाने के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगे। उन्होंने मुझसे कहा मुझे विश्वास नहीं हो रहा है और उन्होंने गाने के लिए एक पैसा भी लेने से इनकार कर दिया था। फिल्म का वह गाना जबरदस्त हिट हुआ था'। 

Amey Pandya: 'विवाह' का यह क्यूट बच्चा अब हो गया है बड़ा, 18 साल बाद कुछ ऐसे दिखते हैं अमेय पांड्या

नाना के साथ काम को लेकर दुविधा में थे अमिताभ 
अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर कोहराम में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी मेहुल कुमार ने ही किया था। मेहुल बताते हैं, 'जब वे अमिताभ बच्चन के पास कोहराम का ऑफर लेकर पहुंचे थे, तब अमिताभ थोड़े दुविधा में थे। शायद उन्होंने नाना पाटेकर के नेचर के बारे में सुन रखा था। मैंने उन्हें यकीन दिलाया कि सेट पर उन्हें पूरी इज्जत मिलेगी और नाना के साथ मैं फिल्में कर चुका था। मुझे पता था ऐसी कोई समस्या सामने नहीं आएगी और बिल्कुल हुआ भी ऐसा ही। फिल्म एकदम आसानी से शूट हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed