बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा 37 साल की हो गईं हैं। 'प्यार का पंचनामा' से अभिनय की दुनिया में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री हर साल 17 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस बार उन्होंने अपना बर्थडे अपनी अपकमिंग फिल्म 'जनहित में जारी' की टीम के साथ सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने पपराजी के सामने बर्थडे केक काटा और बाद में कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
2 of 4
नुसरत भरूचा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म के बारे में कही ये बात
इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत खूश हूं। आज कल ऐसी कहानियां बहुत कम लिखी जाती हैं। मैंने इस फिल्म को नहीं चुना, बल्कि इस फिल्म ने मुझे चुना है। निर्देशक राज मेरे पास स्क्रिप्ट लेकर आए और मुझे हां कहनी पड़ी। मैं भविष्य में भी इस तरह की फिल्में करना पसंद करूंगी'।
3 of 4
नुसरत भरूचा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐसा था नुसरत का लुक
बता दें कि बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान नुसरत ने खूबसूरत मैक्सी ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें एक प्लंजिंग नेकलाइन थी। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और नेकपीस से अपने लुक को पूरा किया था। एक्ट्रेस ने न्यूट्रल मेकअप किया था और हील्स से अपने लुक को सील किया था। वह स्वादिष्ट केक काटती और कैमरों को देखकर मुस्कुराती नजर आईं।
4 of 4
नुसरत भरूचा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
नुसरत को 'प्यार का पंचमा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उनकी अगली फिल्म 'जनहित में जारी', भारत के एक छोटे से शहर पर आधारित है, जहां नुसरत का किरदार कंडोम बेचता है और इसके महत्व के बारे में जागरूकता भी फैलाता है। फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।