Amaal Malik: अमाल मलिक के ये सॉन्ग पार्टी में धूम मचाने से लेकर दिल को भी कर जाएंगे टच, प्लेलिस्ट में करें शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार और गायक अमाल मलिक 16 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। अरमान मलिक के भाई और सरदार मलिक के पोते अमाल को संगीत विरासत में मिला है और संगीत की शिक्षा भी उन्होंने अपने दादा जी से ही लेनी शुरू की थी। अमाल मलिक को फिल्मों में ब्रेक बतौर संगीतकार सलमान खान की फिल्म जय हो से मिला था, इसके बाद उन्होंने दबंग खान की ही फिल्म के लिए दूसरा गाना 'मैं हू हीरो तेरा' तैयार किया और अब तक वह तकरीबन 100 से ज्यादा गानों में काम कर चुके हैं, जिनमें दिल छू लेने वाले मेलोडी सॉन्ग से लेकर पार्टी में धूम मचाने वाले दमदार गाने भी शामिल हैं। तो चलिए यहां देखते हैं उनके टॉप 10 गाने, जिन्हें आपको भी अपनी प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए।
फिल्म- बदरी की दुल्हनियां
गाना- आशिक सरेंडर हुआ
कियारा आडवाणी और वरुण धवन स्टारर गाना 'आशिक सरेंडर हुआ' किसी के भी शादी फंक्शन में चार चांद लगाने वाला गाना है। इस गाने को अमाल मलिक ने संगीत देने के साथ ही अपनी आवाज से भी सजाया है।
फिल्म- सनम रे
गाना- हुआ है आज पहली बार
इस लव रोमांटिक सॉन्ग को अरमान मलिक और पलक मुछाल ने अपनी आवाज दी है और अमाल मलिक ने इस गाने में अपने संगीत से चार चांद लगा दिए हैं। सुकून भरे इस लव रोमांटिक सॉन्ग को आराम से कान में ईयरफोन लगाकर सुना जा सकता है।
गाना- घर से निकलते ही
अमाल मलिक के संगीत और अरमान मलिक की आवाज में गाया गाना एक हार्ट टचिंग सॉन्ग है। कभी ने कभी इसे सुनते हुए आपने भी दिल तक महसूस जरूर किया होगा। शांति से जब कुछ मेलोडी सुनने का मन करे तो इस गाने को प्लेलिस्ट से प्ले किया जा सकता है।
गाना- लड़की ब्यूटीफुल
'लड़की ब्यूटी फुल कर गई चुल' अमाल मलिक द्वारा प्रोड्यूस और कंपोज किया ये सॉन्ग किसी भी पार्टी को रॉकिंग बनाने के लिए एक दम फिट बैठता है। न्यूकमर्स के बीच ये गाना काफी पॉपुलर भी है और शायद ये आपकी प्लेलिस्ट में भी शामिल हो अगर नहीं है तो कर लीजिए, ताकि आप भी अपनी पार्टी को रॉकिंग बना सकें।
गाना- प्यार एक तरफा
कभी ना कभी जिंदगी में इंसान प्यार की फीलिंग्स को महसूस जरूर करता है। कभी ये प्यार मुकम्मल हो जाता है तो कभी अधूरा ही रह जाता है। अगर आपने किसी से एक तरफा प्यार किया है, तो अमाल मलिक और श्रेया घोषाल की आवाज में गाया गया गाना 'प्यार एक तरफा' आपके दिल को जरूर टच करेगा।
फिल्म- सरबजीत
गाना-सलामत
अमाल मलिक क आवाज में गाया गया गाना 'तेरे मेरे प्यार की उमर सलामत रहे' हार्ट टचिंग सॉन्ग है। जिसका लाइट म्यूजिक और हर एक बोल दिल को छू जाता है।
गाना- मैं रहूं न रहूं
इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता पर फिल्माया गया ये गाना किसी भी प्यार करने वाले के दिल को टच जरूर करता है। अरमान मलिक द्वारा गाए और अमाल मलिक के संगीत से सजे इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 320 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
गाना- मैं हूं हीरो तेरा
फिल्म जय हो के बाद सलमान खान ने एक बार फिर अमाल मलिक को मौका दिया और उन्होंने मैं हूं हीरो तेरा जैसा शानदार मेलोडी सॉन्ग बनाया, जो लोगों को खूब पसंद आता है।
फिल्म- एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी
गाना- पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत स्टारर और अमाल मलिक के म्यूजिक से सजा ये गाना किसी भी खेल में जाने वाले खिलाड़ी के लिए प्रेरणादायक तो है ही, साथ ही इसका शानदार म्यूजिक इसे सुनने में इंट्रेस्टिंग बनाता है। ये गाना बड़ो को तो पसंद आएगा ही बच्चों को ये गाना ज्यादा पसंद आएगा।
गाना- तू मेरा नहीं
अगर आप कभी ब्रेकअप के दर्द से गुजरे हैं और आपने 'तू मेरा नहीं' सॉन्ग सुना है, तो अमाल मलिक द्वारा कंपोज किया और गाया गया ये गाना आपके दिल को जरूर छुआ होगा। फिलहाल जरूरी नहीं कि दिल टूटे वैसे भी हल्के-फुल्के म्यूजिक वाले इस गाने को सुना जा सकता है।