फिल्मों और टीवी की शूटिंग के लिए केंद्र सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से कई फिल्मों की तारीख आगे बढ़ा दी गई तो कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई। हालांकि अब शूटिंग शुरू हो चुकी है। लेकिन कोराना संक्रमण से बचने के लिए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) की तरफ से मीडिया इंडस्ट्री के लिए एसओपी जारी की गई है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने रविवार को एसओपी ट्वीट कर बताया कि इससे क्रू के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा- कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर जारी किए गए दिशानिर्देशों के आधार पर फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के लिए शूटिंग शुरू की जा सकती है।
जानिए क्या कहती है ये गाइडलाइंस
-
कैमरा के सामने एक्टर्स को छोड़कर सबके लिए फेस कवर्स/मास्क अनिवार्य।
-
हर जगह 6 फीट की डिस्टेंसिंग फॉलो हो।
-
मेकअप आर्टिस्ट्स, हेयर स्टायलिस्ट्स पीपीई यूज करेंगे।
-
विग, कॉस्ट्यूम और मेकअप की शेयरिंग कम से कम हो।
-
शेयर होने वाली चीजों का इस्तेमाल करते समय ग्लव्स का इस्तेमाल जरूरी।
मीडिया जगत के लिए सुरक्षात्मक उपाय, शूटिंग के दौरान कम में कम संपर्क के लिए उपाय👇 pic.twitter.com/xn9AWosHno
विज्ञापन विज्ञापन— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) August 23, 2020
-
माइक के डायफ्राम से सीधा संपर्क न रखा जाए।
-
प्रॉप्स का कम से कम इस्तेमाल हो, बाद में सैनिटाइज हो।
-
शूट पर कास्ट एंड क्रू कम से कम हो।
-
आउटडोर शूट्स के लिए लोकल अथॉरिटीज से क्लियरेंस।
-
शूट लोकेशंस पर एंट्री/एग्जिट के अलग-अलग पॉइंट्स हों।
-
विजिटर्स/ऑडियंस को सेट पर आने की परमिशन नहीं।
Today @MIB_India have released a detailed SOP for resuming work in the media production industry. The general principles behind the SOP will help create a safe working environment for cast and crew in the industry. pic.twitter.com/UU0NbqONeO
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) August 23, 2020