{"_id":"688c4ef1e2476e2c0f0d3a7c","slug":"goodachari-2-adivi-sesh-on-working-with-og-star-emraan-hashmi-details-inside-2025-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Goodachari 2: 'गुडाचारी 2' को लेकर अदिवि शेष का खुलासा, इमरान हाशमी को लेकर बताई अहम बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Goodachari 2: 'गुडाचारी 2' को लेकर अदिवि शेष का खुलासा, इमरान हाशमी को लेकर बताई अहम बात
Fri, 01 Aug 2025 10:57 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 01 Aug 2025 10:57 AM IST
सार
Emraan Hashmi: अदिवि शेष और इमरान हाशमी फिल्म 'गुडाचारी 2' में साथ नजर आएंगे। हील ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदिवि शेष ने इमरान के साथ फिल्म 'गुडाचारी 2' में काम करने को लेकर एक अहम बात बताई है।
विज्ञापन
अदिवि शेष और इमरान हाशमी
- फोटो : X
विस्तार
अदिवि शेष और इमरान हाशमी फिल्म 'गुडाचारी 2' में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग जारी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदिवि ने इमरान के साथ काम करने को लेकर अपनी राय पेश की है।
विज्ञापन
इमरान को लेकर अदिवि की राय
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, हाल ही में अदिवि शेष ने 'गुडाचारी 2' में बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी के साथ काम करने को लेकर अपने दिल की बात शेयर की है। एक इंटरव्यू में अदिवि शेष ने कहा कि वह इमरान हाशमी के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा उनका फैन रहा हूं। मैं थिएटर में उनकी शानदार मौजूदगी और जोश देखकर मंत्रमुग्ध हो जाता था। अब उनके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए खास पल है।"

फिल्म के सेट पर घायल हुए थे इमरान
हैदराबाद में फिल्म 'गुडाचारी 2' के एक एक्शन सीन की शूटिंग करते वक्त इमरान हाशमी घायल हो गए थे। उनकी गर्दन में चोट लग गई थी। दरअसल, इमरान जंप सीक्वेंस के दौरान घायल हुए थे, जिससे उनकी गर्दन पर गहरा कट लग गया था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थी। इमरान की इस वायरल तस्वीर पर उनके प्रशंसकों में भी चिंता जताई थी।

फिल्म 'गुडाचारी 2' के बारे में
'गुडाचारी 2' एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। 'गुडाचारी 2' में अदिवि शेष और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अगस्त में अदिवी सेश ने इमरान हाशमी के 'गुडाचारी 2' में शामिल होने की घोषणा की थी। यह फिल्म अदिवि सेश के साथ इमरान हाशमी की दूसरी तेलुगु फिल्म है। 'गुडाचारी 2' इमरान हाशमी की तेलुगु सिनेमा में आने वाली एकमात्र फिल्म नहीं है। वह पावर स्टार पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'OG' में भी नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Housefull 5: अब ओटीटी पर मुफ्त में देखें कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर है उपलब्ध