फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Global actress priyanka chopra shares photos of daughter malti marie jonas first rangoli on diwali 2023

Priyanka Chopra: प्रियंका ने बेटी की पहली रंगोली की दिखाई झलक, तस्वीर शेयर कर दी दिवाली की शुभकामनाएं

Sun, 12 Nov 2023 02:55 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 12 Nov 2023 02:55 PM IST
विज्ञापन
Global actress priyanka chopra shares photos of daughter malti marie jonas first rangoli on diwali 2023
प्रियंका चोपड़ा, मालती मैरी - फोटो : social media
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री भले ही विदेश में रहती हैं, लेकिन आज भी भारतीय परंपराओं से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने बेटी संग दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। तस्वीर में ग्लोबल स्टार ने अपनी बेटी मालती मैरी की पहली रंगोली की एक झलक दिखाई है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


मालती की रंगोली की दिखाई झलक
प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की हैं, जिसमें अभिनेत्री ने मालती मैरी की पहली रंगोली की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। उन्होंने रंगोली में फूल का डिजाइन बनाकर एक दीया जलाया है। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, 'पहली रंगोली।' वहीं, इसके बाद अभिनेत्री ने दिया जलते हुए एक तस्वीर साझा कर अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'यहां हमेशा प्रकाश रहने दीजिए।' अभिनेत्री की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Lal Salaam Teaser: फिल्म का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, रजनीकांत ने खेल और धर्म को मिलाने पर उठाई आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन


निक जोनस से की शादी
बता देंं कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों एक प्यार सी बेटी मालती मैरी जोनस के माता-पिता हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।  

इस फिल्म में आएंगी नजर
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने भारत आई थीं, जिसमें उन्होंने एलिगेंट लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी थी। प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल ही में सिटाडेल में नजर आई थीं। प्रियंका आने वाले दिनों में हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं, तो एक और प्रोजेक्ट उनके खाते में जुड़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: Salaar: नया पोस्टर जारी कर प्रभास ने फैंस को दिया दिवाली तोहफा, इस समय पर रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed