मेरे बारे में जानना है तो इस लड़की से पूछ लोः सलमान खान
यूं तो सलमान खान की जिंदगी लड़कियां आती जाती रहती हैं, लेकिन एक लड़की है जिसने सलमान खान की जिंदगी में एक अहम भूमिका निभाई है।
इसीलिए तो सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक नहीं, दो नहीं ताबड़ोड़ उसकी चार तस्वीरें पोस्ट कर दीं। लेकिन उसके बाद उन्होंने चुप्पी साध ली। करीब 10 मिनट बाद उन्होंने ये चुप्पी तोड़ी और उस लड़की के बारे में बताया।
लेकिन सलमान खान की ये 10 मिनट की चुप्पी ही उनके चाहने वालों को हैरान करने लगी। लोग जानना चाहते थे कि ये नई लड़की कौन है और सलमान खान इसकी तस्वीरें क्यों पोस्ट कर रहे हैं।
सलमान के जिंदगी में लड़की है अहम भूमिका
10 मिनट सलमान ने उस लड़की के बारे में बताते हुए कहा कि अगर किसी को उनके बारे में छोटी-मोटी जानकारी चाहिए तो उस लड़की से पूछा जा सकता है।
वो सलमान खान की गैरमौजूदगी में उनका ट्विटर हैंडल संभालती है। सलमान ने बताया कि छोटा-मोटा या कभी अचानक किसी को उनसे कुछ जानकारी चाहिए, तो वो हिराल से पूछ सकता है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब वे इंटरनेट नेटवर्क क्षेत्र से बाहर होते हैं, तो हिराल से कहकर अपना ट्वीट अपलोड करा देते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सलमान खान ने ट्विटर पर 5 साल पूरे किए हैं। एक पूरे दिन यह ट्विटर ट्रेंडिंग में शामिल रहा।