फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghoomer: Amitabh Bachchan praises son Abhishek Bachchan shares excitement as film gets OTT release date

Ghoomer: ओटीटी पर इस दिन दस्तक देगी अभिषेक बच्चन की 'घूमर', बिग बी की खुशी का ठिकाना नहीं

Sat, 04 Nov 2023 03:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Nov 2023 03:29 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन ने ‘घूमर’ की ओटीटी रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेटे की जमकर तारीफ की है। 

विज्ञापन
Ghoomer: Amitabh Bachchan praises son Abhishek Bachchan shares excitement as film gets OTT release date
अमिताभ बच्चन, घूमर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिषेक बच्चन की इस साल अगस्त में रिलीज हुई फिल्म 'घूमर' को क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा सैयामी खेर और अंगद बेदी भी अहम रोल में नजर आए थे। सभी सितारों के अभिनय को खूब सराहा गया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा। अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। बेटे की फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अमिताभ बच्चन बेहद खुश हैं। 

विज्ञापन

Rishab Shetty: पायरेसी पर ऋषभ शेट्टी ने जताई चिंता, सरकार के इस कदम को दिया समर्थन
विज्ञापन


बिग बी ने साझा की जानकारी
अमिताभ बच्चन ने ‘घूमर’ की ओटीटी रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बेटे की जमकर तारीफ की है। बिग बी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज घूमर का पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट का भी जिक्र किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'यूहू हूऊऊ .. !!!! सबसे अच्छा ..और शुभकामनाएं'!
विज्ञापन
विज्ञापन

Aashiqui 3: 'आशिकी 3' का एलान कर पछता रहे हैं मुकेश भट्ट, फिल्म से जुड़ी उड़ती अफवाहों से आ गए हैं तंग

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अमिताभ बच्चन ने आगे अपने बेटे की तारीफ की है और लिखा है, 'अभिषेक आप फिल्म में डायनेमिक हैं...आप जो भी भूमिका निभाते हैं वह अलग और चुनौतीपूर्ण होता है। आपने अपनी अदाकारी से इसे स्टेडियम से आउट कर दिया है। लव यू भय्यू  पिच तैयार है! क्या आप हैं'? बता दें कि आर. बाल्की की ‘घूमर’ शुक्रवार, 10 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



शबाना आजमी और बिग भी हैं फिल्म में
थिएटर में रिलीज होने के तीन महीने से ज्यादा वक्त बाद यह फिल्म अब दर्शक घर बैठकर आराम से देख सकेंगे। जी5 ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर जानकारी दी है और लिखा है, 'पिच तैयार है! क्या आप हैं'? इस फिल्म में शबाना आजमी ने भी अहम रोल अदा किया है। वहीं, अमिताभ बच्चन ने क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में स्पेशल कैमियो किया है।  घूमर एक क्रिकेट टैलेंट की स्टोरी है।
Abhishek Banerjee: अभिषेक ने साझा किया 'अपूर्वा' में काम करने का अनुभव, बोले- रोल से बाहर निकलना था मुश्किल
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed