फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2: Sunny Deol thanks fans as his and Ameesha Patel movie crosses Rs 400 crore in India

Sunny Deol: 400 करोड़ क्लब में 'गदर 2' की एंट्री पर सनी ने फैंस को कहा शुक्रिया, बोले- मैंने कभी सोचा नहीं था

Wed, 23 Aug 2023 04:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 23 Aug 2023 04:59 PM IST
सार

सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह दर्शकों का आभार जताते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Gadar 2: Sunny Deol thanks fans as his and Ameesha Patel movie crosses Rs 400 crore in India
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' इन दिनों कहर ढा रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की तूफानी पारी जारी है। यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है।  ‘गदर 2’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की दूसरी हिंदी फिल्म है, जिसने यह आंकड़ा पार किया है। वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म 500 करोड़ से आगे निकल गई है। फिल्म पर बरस रहे इस प्यार के लिए सनी देओल ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन

Sukhee Poster: मीडिल क्लास महिला की कहानी बड़े पर्दे उतारने आ रही है शिल्पा, फिल्म 'सुखी' का फर्स्ट लुक आउट
विज्ञापन


बोले- 'और आगे जाएंगे'
सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह दर्शकों का आभार जताते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने कहा, 'हैलो एव्रीवन, आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद। आप सभी को फिल्म पसंद आई। मैंने कभी सोचा भी नहीं था। हम लोग 400 क्रॉस कर चुके हैं। आगे जाएंगे, लेकिन यह सब आपकी वजह से हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Dunki Teaser: 'जवान' के बज के बीच शाहरुख की 'डंकी' पर आया अपडेट, दिवाली पर फैंस को मिल सकता है बड़ा तोहफा

दर्शकों ने दी यह प्रतिक्रिया
एक्टर ने आगे कहा, 'आपको तारा सिंह पसंद आया, सकीना पसंद आई। पूरा परिवार आया। इसके लिए बहुत बहुत शुक्रिया।' एक्टर के इस पोस्टर पर यूजर्स की शानदार प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'थैंक्यू बोलते हुए भी आपकी आंख में आंसू आ गए। यह सबका प्यार है आपकी फिल्म के लिए और हमेशा रहेगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शुक्रिया तो सर आपका आपने इतनी अच्छी फिल्म हमे दी।' एक यूजर ने लिखा, 'आप हमेशा हमारे हीरो रहेंगे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)



वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ पार
बता दें कि अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा भी अहम रोल में हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को (13वें दिन) दस करोड़ रूपये का कारोबार किया है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब  410.70 करोड़ रूपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह फिल्म 522.8 करोड़ कमा चुकी है।
Jailer: रजनीकांत ने 'जेलर' के अभिनेता जाफर सादिक को दिया खास तोहफा, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed