फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gadar 2: New motion poster featuring Sunny Deol Utkarsh Sharma unveiled

Gadar 2: 'गदर 2' का नया मोशन पोस्टर रिलीज, दमदार लुक में नजर आए सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा

Fri, 21 Jul 2023 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Jul 2023 03:51 PM IST
सार

मोशन पोस्टर की शुरुआत में एक संदेश लिखा आता है, 'एक पिता का प्यार किसी बंधन को नहीं मानता। फोटो में सनी देओल एक्टर उत्कर्ष शर्मा का हाथ पकड़कर भागते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Gadar 2: New motion poster featuring Sunny Deol Utkarsh Sharma unveiled
गदर 2 का नया मोशन पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गदर 2' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज फिल्म का नया मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इसमें सनी देओल और एक्टर उत्कर्ष शर्मा जबर्दस्त लुक में नजर आ रहे हैं। सनी देओल के तेवर देखने लायक हैं। बैकग्राउंड में गोलाबारी की आवाज आ रही है। नया मोशन पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Love Stereo Again: टाइगर-जहरा का गाना 'लव स्टीरियो अगेन' रिलीज, सिजलिंग लुक में नजर आए दोनों सितारे
विज्ञापन


खतरनाक अंदाज में दिखे सनी
मोशन पोस्टर की शुरुआत में एक संदेश लिखा आता है, 'एक पिता का प्यार किसी बंधन को नहीं मानता। फोटो में सनी देओल एक्टर उत्कर्ष शर्मा का हाथ पकड़कर भागते नजर आ रहे हैं। रेतीले रास्ते में पत्थर भी खूब हैं'। सनी देओल के तीखे तेवर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में भी वह पड़ोसी मुल्क के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Adipurush: 'आदिपुरुष' के बैन पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मेकर्स ने ली राहत की सांस

सनी देओल ने साझा किया पोस्ट
मोशन पोस्टर को आज सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'अपने देश और परिवार की रक्षा के लिए हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है तारा सिंह! इस स्वतंत्रता दिवस 'गदर 2' आ रही है बड़े पर्दे पर। 11 अगस्त से देखें सिनेमाघरों में'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)



यूजर्स ने की ट्रेलर की डिमांड
मोशन पोस्टर पर यूजर्स का उत्साह देखने लायक है। एक यूजर ने लिखा, 'रोंगटे खड़े हो गए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस बार स्वतंत्रता दिवस का मजा ही अलग होगा। सारे गाने गदर 2 के बजेंगे।' एक यूजर ने लिखा, 'जब मोशन पोस्टर ही इतना खतरनाक है तो फिल्म क्या बवाल होगी।' वहीं, कुछ लोग इस बात पर नाराजगी जता रहे हैं कि अब तक फिल्म का ट्रेलर सामने नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, 'बस ट्रेलर मत दिखाना आप लोग। फिल्म फ्लॉप हुई तो कहना कि मार्केटिंग ठीक से नहीं हुई।' एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर 10 अगस्त को आएगा क्या?'
Alia Bhatt: फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखेंगी राहा कपूर? आलिया ने बताया बेटी का करियर प्लान
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed