Fukrey 3 Song: कमसिन बालाओं के बीच घिरे दिखे पुलकित-वरुण और मनजोत, 'वे फुकरे' गाने के टीजर ने बढ़ाई हलचल
'फुकरे 3' के पहले गाने 'वे फुकरे' का टीजर जारी कर दिया गया है। साथ ही इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर निर्माताओं ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है।
विस्तार
'फुकरे' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'फुकरे 3' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। वहीं, बीते दिन फिल्म के पोस्टर के साथ इसकी नई रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया। साथ ही इसका धमाकेदार ट्रेलर जारी कर निर्माताओं ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। अब प्रक्रिया को जारी रखते हुए फिल्म के पहले गाने 'वे फुकरे' का टीजर जारी कर दिया गया है। गाने की रिलीज डेट पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
'वे फुकरे' का टीजर जारी
'फुकरे 3' के पहले गाने 'वे फुकरे' का टीजर जारी कर दिया गया है। साथ ही इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह एक अनोखा फुट-टैपिंग गाना है। 'फुकरे' फ्रेंचाइजी में गानों ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और पिछले दो भागों का साउंडट्रैक सभी के बीच बेहद लोकप्रिय है। 'वे फुकरे' गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। गाने को देव नेगी और असीस कौर ने गाया है, और बोल शब्बीर अहमद ने दिए हैं। बॉस्को मार्टिस ने गाने की कोरियोग्राफी की है।
Lil Nas X: पॉप गायक लिल नैस एक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खबर के फैलते ही कार्यक्रम में मची खलबली
कल रिलीज होगा 'वे फुकरे' गाना
एक्सल मूवीज ने 'वे फुकरे' गाने का टीजर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'फुकरे आ रहे हैं लेकर एक नया गाना, तो कल यह जरूर बजाना।' इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि 'वे फुकरे' गाना कल यानी 11 सितंबर को रिलीज होगा। गाने के टीजर में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह के साथ तीन लेडीज भी नजर आ रही हैं। तीनों की अदाएं दिल जीतने वाली हैं। हालांकि, ये तीनों कौन हैं, इसका खुलासा तो गाना रिलीज पर ही हो सकेगा।
Saira Banu: सायरा बानो ने गिनवाईं शाहरुख-दिलीप कुमार के बीच समानताएं, 'जवान' को बताया बेटे जैसा
'फुकरे 3' स्टारकास्ट, रिलीज डेट
फिल्म 'फुकरे' फ्रेंचाइजी दर्शकों के बीच हिट रही है। वहीं, अब 'फुकरे 3' में पंडित जी (पंकज त्रिपाठी), भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा), लाली (मनजोत सिंह), चूचा (वरुण) और हनी (पुलकित सम्राट) जैसे पसंदीदा किरदार दर्शकों को फिर से गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं। मृगदीप सिंह लाम्बा के निर्देशन में बनी 'फुकरे 3', 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मूवी का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट कंपनी के तहत फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी के जरिए किया गया है।