फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fukrey 3 first song ve fukrey release pulkit samrat pankaj tripathi richa chadha starrer film

Fukrey 3: 'फुकरे 3' के पहले गाने में हनी-चूचा संग पंकज त्रिपाठी ने भी लगाए ठुमके, बेहद मजेदार है 'वे फुकरे'

Mon, 11 Sep 2023 05:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 11 Sep 2023 05:01 PM IST
सार

इस गाने में हनी और चूचा के साथ पंडित जी भी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। फुकरे वे एक फुट- टैपिंग सॉन्ग है। फुकरे 3 के इस लेटेस्ट ट्रैक को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।

विज्ञापन
Fukrey 3 first song ve fukrey release pulkit samrat pankaj tripathi richa chadha starrer film
फुकरे 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन का फुल डोज है पुलकित सम्राट, मनजोत और पंकज त्रिपाठी अपनी फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त के साथ तैयार हैं। ‘फुकरे 3’ अपने ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही चर्चा में है। हाल में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर इसका ट्रेलर और फिल्म के पहले गाने 'वे फुकरे' की एक झलक भर जारी कर दर्शकों के उत्साह को एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया था. वहीं अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने 'वे फुकरे' को रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है
विज्ञापन


गाने में दिखी तिकड़ी
इस गाने में हनी और चूचा के साथ पंडित जी भी थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। फुकरे वे एक फुट- टैपिंग सॉन्ग है। फुकरे 3 के इस लेटेस्ट ट्रैक को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है। वहीं, देव नेगी और असीस कौर ने फुकरे वे को अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने तैयार किए है, जबकि कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Sunny Deol: इस वजह से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सनी देओल, अभिनेता उठाया राज से पर्दा

कब रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि फुकरे 3 की रिलीज डेट को 28 सितंबर कर दिया गया है। इसके जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर फुकरे के स्टार नजर आएंगे, लेकिन इस बार फैंस अली फजल को मिस कर सकते हैं। ट्रेलर में भी अली फजल नदारद रहे, कई फैंस और मेकर्स से पूछ रहे हैं कि आखिर अली फजल कहां हैं। फुकरे 3 में ऋचा चड्ढा पहले की तरह लीड रोल में हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर ने इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की यादें ताजा कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed