फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fire on 'Padmavati' set, Sanjay Leela Bhansali safe

'पद्मावती' के सेट पर अज्ञात लोगों ने लगाई आग, संजय लीला भंसाली सुरक्षित

Wed, 15 Mar 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Wed, 15 Mar 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
Fire on 'Padmavati' set, Sanjay Leela Bhansali safe
फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर कल रात कुछ अज्ञात लोगों ने आग लगा दी जिससे वहां हड़कंप मच गया। फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के कोल्हापुर में चल रही थी और तभी कुच अज्ञात लोग वहां पहुंच गए और सेट पर आग लगा दी। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। निर्देशक संजय लीला भंसाली भी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


ये पहली बार नहीं है जब संजय लीला भंसाली और उनकी इस फिल्म पर निशाना साधा गया हो। कुछ वक्त पहले जब फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही थी तो उस  वक्त राजपूत करणी सेना के समर्थकों ने सेट पर पहुंचकर खूब हंगामा किया और भंसाली के साथ मारपीट भी की। इस घटना की सभी ने निंदा की।
विज्ञापन


इन लोगों का कहना था कि भंसाली इस फिल्म को सही तरह से नहीं बना रहे हैं और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं इसलिए फिल्म की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते लंबे वक्त से फिल्म की शूटिंग बंद पड़ी थी और अब जब शूट शुरु हुआ तो कुछ अज्ञात लोगों ने सेट पर जाकर आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed