Hansika Motwani: साउथ की सुपरस्टार बन गई हैं ‘कोई मिल गया’ की ये नन्ही कलाकार, लेटेस्ट तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल
फिल्म 'कोई मिल गया' में टीना का किरदार निभाने वाली हंसिका मोटवानी बड़ी हो गई हैं और अब वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्री हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनोरंजन जगत में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की है। फिल्म ‘कोई.... मिल गया’ साल 2003 में रिलीज हुई थी। ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की इस फिल्म में भी कई चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे, जिन्हें खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में टीना के किरदार में एक नन्ही लड़की भी शामिल थी, जिसने अपने क्यूट अंदाज से दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी। लेकिन अब 'कोई मिल गया' की टीना बड़ी हो गई है। खास बात ये है कि आज के समय में टीना यानी हंसिका मोटवानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी कलाकार हैं और उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए आपको अभिनेत्री के बारे में बताते हैं।
टीवी से शुरू किया करियर
हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त 1991 को हुआ। उन्होंने छोटी उम्र में ही टीवी की दुनिया में कदम रख दिया था। वह सबसे पहले पॉपुलर टीवी सीरियल ‘शक लक बूम-बूम’ में नजर आई थीं। इसके बाद वह ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म ‘कोई मिल गया’ में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्हें खूब पसंद किया गया।
‘आपका सुरूर’ से मिली पॉपुलैरिटी
हंसिका मोटवानी ने ‘कोई मिल गया’ करने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री की ओर अपने कदम बढ़ा लिए थे। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में तेलुगू फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इसी बीच वह हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘आपका सुरूर’ में भी नजर आईं। इस फिल्म में हंसिका के काम को खूब पसंद किया गया, जिस वजह से उन्हें दर्शकों के बीच अच्छी खासी पॉपुलैरिटी मिली।
इन फिल्मों में किया काम
हंसिका मोटवानी ने फिल्म 'देसामुदुरू' से तेलुगू फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद वह 'कांतरी, 'मस्का’ जैसी तेलुगू फिल्मों में नजर आईं। हंसिका ने तमिल में भी कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'एंग्यम कधाल', 'वेलायुधम', 'ओरू काल ओरू कनादी' और 'सिंघम' शामिल हैं। हंसिका आने वाले दिनों में भी कई फिल्मों में नजर आएंगी।