फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter First Look Hrithik Roshan Deepika Padukone Siddharth Anand film To Release On Independence Day 2023

Fighter: फैंस को सरप्राइज देने के लिए तैयार ऋतिक-दीपिका, स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगा 'फाइटर' का फर्स्ट लुक

Mon, 14 Aug 2023 08:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 14 Aug 2023 08:33 PM IST
सार

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'फाइटर' इसके एलान के बाद से ही सुर्खियों में रही है और हाल ही में दीपिका पादुकोण द्वारा की गई घोषणा ने फैंस के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
Fighter First Look Hrithik Roshan Deepika Padukone Siddharth Anand film To Release On Independence Day 2023
फाइटर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड के हैंडसमहंक और एकमात्र सुपरहीरो यानी ऋतिक रोशन की फिल्मों को लेकर सिनेप्रेमियों को लेकर हमेशा उत्साहित रहते हैं। 'वॉर' के बाद ऋतिक रोशन के फैंस अभिनेता को एक्शन अवतार में देखने के लिए तरस रहे हैं। अपने फैंस की मुराद पूरी करने के लिए ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म के लिए पहले से ही उत्साहित हैं और अब दीपिका पादुकोण ने उनकी एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। दरअसल, ऋतिक रोशन और दीपिका अपने फैंस को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरप्राइज देने वाले हैं, जो उनकी फिल्म 'फाइटर' से जुड़ा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है वह सरप्राइज...

विज्ञापन

'फाइटर' की टीम देगी सरप्राइज
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित 'फाइटर' इसके एलान के बाद से ही सुर्खियों में रही है और हाल ही में दीपिका पादुकोण द्वारा की गई घोषणा ने फैंस के उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ाने का काम किया है। दरअसल, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अपने सभी प्रशंसकों के लिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बड़ा सरप्राइज पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। हमारा देश इस साल अपनी आजादी के 67 साल पूरे कर रहा है, जो सभी के लिए बेहद खुशी की बात है। इस खास मौके पर 'फाइटर' की टीम फिल्म का फर्स्ट रिलीज करने वाली है।  
विज्ञापन

Gadar 2: हमारी पहचान बॉलीवुड नहीं, हिंदी सिनेमा होनी चाहिए, सनी देओल ने कही दिल छू लेने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका ने पोस्ट साझा कर किया एलान
'फाइटर' के निर्माता अपने फैंस के लिए इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक रोमांचक रिलीज करने वाले हैं। इस बात का एलान हाल ही में फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर की। अभिनेत्री ने अपने हैंडल पर दो लड़ाकू विमानों की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'स्पिरिट ऑफ द फाइटर, इस इंडिपेंडेंस डे।' इस पोस्ट के साथ लिखा था, कल सुबह 10 बजे। दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट ने फैंस को इंतजार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)



ये होगी 'फाइटर' की स्टार कास्ट
आपको बता दें, दीपिका 'फाइटर' में एक आईएएफ अधिकारी की भूमिका भी निभाती नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरे देश में बड़े पैमाने पर की जा रही है। वहीं ऋतिक रोशन भी फिल्म में एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका में नजर आएंगे। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए तैयार है।
Farzi 2: 'फर्जी 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर, राज एंड डीके ने शाहिद कपूर की सीरीज पर दिया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed