FIFA 2022: किसी के पास फुटबॉल टीम तो कोई क्लब का सदस्य, जानें किन-किन सितारों के सिर चढ़ता है फीफा का फीवर
बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स फुटबॉल खेलना बहुत पसंद करते हैं। फीफा वर्ल्ड कप का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जो फुटबॉल के दीवाने हैं।
विस्तार
फुटबॉल एक ऐसा गेम है, जो महज एक खेल से कई ज्यादा है। इस खेल में लोगों को एक साथ लाने की जादुई शक्ति है, जो सभी को इसका दीवाना बना देती है। कल यानी 20 नवंबर से इसके सबसे बड़े त्योहार फीफा वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। पूरी दुनिया इसमें अपने-अपने पसंदीदा देश और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाती नजर आएगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस खेल को सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि हमारी सिनेमा इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे भी खेलना पसंद करते हैं। जी हां, बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स फुटबॉल खेलना बहुत पसंद करते हैं। फीफा वर्ल्ड कप का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, ऐसे में हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जो फुटबॉल के दीवाने हैं।
रणबीर कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड में नए-नए पापा बने रणबीर कपूर का है। अभिनेता बॉलीवुड के लिए पागलों की तरह दीवाने हैं। उन्हें अक्सर ग्राउंड्स पर यह खेल खेलते देखा जा चुका है। अभिनेता ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब से जुड़े हुए हैं।
अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के जूनियर बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिषेक बच्चन चेल्सी एफसी के बहुत बड़े फैन हैं और उनके पास चेन्नईयिन एफसी नामक अपनी खुद की फुटबॉल टीम भी है। अभिषेक अक्सर सेलिब्रिटी फुटबॉल लीग के मैदान में गेम खेलते नजर आते हैं।
Ira Khan: आयरा खान ने फैंस को दिखाई अपनी सगाई की अंगूठी, मंगेतर नुपुर शिखरे के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
रणवीर सिंह
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे एंर्जेटिक अभिनेता माने जाने वाले रणवीर सिंह भी फुटबॉल के बहुत बड़े फैन हैं। रणवीर सिंह फुटबॉल क्लब आर्सेनल के फैन हैं। उन्होंने प्रशंसकों के जुनून को तब समझा जब वह पहली बार अपने इस गेम के बचपन के हीरो, आर्सेनल के दिग्गज खिलाड़ी थियरी हेनरी से मिले थे।
अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर भी सेलिब्रिटी फुटबॉल का हिस्सा हैं। रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन के साथ उन्हें भी कई बार फुटबॉल ग्राउंड पर खेलते देखा जा चुका है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर को 2019 में भारत के लिए चेल्सी फुटबॉल क्लब का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। यह उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं था।
Tabassum Govil: 'राम' के साथ स्क्रीन भी साझा कर चुकी हैं तबस्सुम, जानें अरुण गोविल से इनका दिलचस्प रिश्ता
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम की फुटबॉल के लिए दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अभिनेता का इस खेल के लिए लगाव अभिनय की दुनिया में कदम रखने से काफी समय पहले से हैं। कहा जाता है जॉन बॉलीवुड स्टार बनने से पहले देश के लिए फुटबॉल खेलना चाहते थे। वह एक जबरदस्त फुटबॉलर थे और अपनी स्कूल टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं। वह इस खेल के लिए अपना प्यार फिल्मी पर्दे पर भी दिखा चुके हैं। फुटबॉल से दो फिल्में करने के अलावा जॉन अब्राहम ने नेशनल फुटबॉल लीग में 15 सीजन भी खेल चुके हैं। इतना ही नहीं वह नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी नामक एक फुटबॉल टीम के भी मालिक हैं।
शाहरुख खान
इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। शाहरुख खान दुनिया के मशहूर फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के बहुत बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं अभिनेता कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम के भी मालिक हैं।
Filmy Wrap: केबीसी में नकली कार्तिक आर्यन और बेटी की सगाई में डांस कर आमिर ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें