फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fatima Sana Shaikh ask me anything session actress Shared BTS Photos of her Upcoming Movies deets inside

Fatima Sana Shaikh: 'क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है', फैन के सवाल का फातिमा सना शेख ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 19 May 2024 12:36 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 19 May 2024 12:36 AM IST
सार

चाची 420 की बाल कलाकार से लेकर सैम बहादुर में इंदिरा गांधी का किरदार निभाने तक, फातिमा सना शेख ने अपनी अदाकारी से बड़े दर्शक वर्ग को प्रभावित किया है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक चैट सेशन का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने मजेदार सवालों का खास अंदाज में जवाब दिया।
 

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh ask me anything session actress Shared BTS Photos of her Upcoming Movies deets inside
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फातिमा सना शेख कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। अभिनय के अलावा वे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के सवालों का बेबाकी से जवाब देती नजरआती हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपने फैंस के लिए आस्क-मी-एनीथिंग (एएमए) सत्र का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के खुलकर जवाब दिए। इस सेशन के दौरान उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट मेट्रो इन दिनों और उल जलूल के पर्दे के पीछे की तस्वीरें साझा कर फैंस को बड़ी सौगात दे डाली। 

विज्ञापन

Youtubers In Movies: यूट्यूब की गलियों से तय किया फिल्मों की दुनिया तक का सफर, दिखाया अपनी कलाकारी का दम

विज्ञापन

मजेदार सवाल का शानदार जवाब

अभिनेत्री की ओर से आयोजित किया गया यह सत्र काफी ज्यादा मनोरंजक सवालों से भरपूर रहा। अभिनेत्री ने इन सवालों के बखूबी जवाब भी दिया। अपने पसंदीदा एनीमे चरित्र पर चर्चा करने से लेकर अपनी यात्रा को एक शब्द में संक्षेप में बताने तक, उन्होंने लोगों से अपने संवाद को हल्का-फुल्का और मजेदार बनाए रखा। एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है? जिस पर अभिनेत्री के जवाब ने फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। अभिनेत्री ने जवाब में कहा, "नमक, कांदा और टमाटर सब है।" 
Akshay Kumar: अक्षय को IPL के टिकट का वादा कर मुकर गए शिखर, एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए क्रिकेटर-अभिनेता

 

इन फिल्मों में दिखेंगी फातिमा
वर्क फ्रंट की बात करें तो फातिमा को बड़े पर्दे पर आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म सैम बहादुर में देखा गया था। इस फिल्म में वे इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आई थीं। वहीं, उनके आगामी प्रोजेक्ट पर गौर करें तो वे जल्द ही उल जुलूल और मेट्रो इन दिनों में नजर आने वाली हैं। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Youtubers In Movies: यूट्यूब की गलियों से तय किया फिल्मों की दुनिया तक का सफर, दिखाया अपनी कलाकारी का दम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed