फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   farhan akhtar likes work of jasleen royal in phillauri final her name as music composer for fukrey 2

'फुकरे 2' में भी दिखेगा 'फिल्लौरी' की म्यूजिक कंपोजर जसलीन का जलवा

Tue, 23 May 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Tue, 23 May 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
farhan akhtar likes work of jasleen royal in phillauri final her name as music composer for fukrey 2
जसलीन रॉयल

साल 2013 में आई कॉमेडी फिल्म 'फुकरे' का सीक्वल इस साल रिलीज कर दिया जाएगा। खबर है कि फिल्म के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इसके म्यूजिक कंपोजर के लिए जसलीन रॉयल का नाम फाइनल किया है। जसलीन ने अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'फिल्लौरी' में काम किया था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 'फुकरे' की प्रोडक्शन टीम (एक्सेल एंटेरटेंमेंट) को 'फिल्लौरी' में जसलीन का काम काफी पसंद आया था इसलिए उन्होंने जसलीन को चुना। इसके लिए एक्सेल एंटेरटेंमेंट ने जसलीन से एक गाना बनाने को कहा जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।
विज्ञापन


प्रोड्यूसर को उनका गाना पसंद आया और जसलीन को इसके लिए फाइनल कर लिया गया। जसलीन के मैनेजर ने कंफर्म किया, 'हां ये सच है। जसलीन 'फुकरे रिटर्न्स' के लिए गाना गा रही हैं और गाना कंपोज भी कर रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'फुकरे रिटर्न्स' में पुलकित सम्राट, रिचा चड्ढा, मंजोत सिंह, विशाखा सिंह, प्रिया आनंद और वरुण शर्मा नजर आएंगे। फिल्म के म्रिगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली में की जा रही है। 'फुकरे' में राम संपत म्यूजिक कंपोजर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed