{"_id":"5bc992e2bdec2267b36ab374","slug":"farah-khan-support-brother-sajid-khan-on-me-too-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिद के समर्थन में उतरीं फराह खान, बोलीं-ट्विटर के ट्रायल से लगता है डर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साजिद के समर्थन में उतरीं फराह खान, बोलीं-ट्विटर के ट्रायल से लगता है डर
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
farah khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्देशक साजिद खान पर जबसे यौन शोषण के आरोप लगे हैं तबसे उनके परिवार को बेहद मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। इस बीच साजिद की बहन फराह खान ने मुंबई में एक बुक लॉन्च इवेंट में मीटू अभियान पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुझे किसी के भी साइकोपने से डर लगता है फिर चाहे वो औरत हो या फिर कोई आदमी जो किसी भी लड़की से बात कर रहा है। मैं भी ऐसी लड़की से बात करते हुए डरूंगी।
विज्ञापन
फराह ने इस दौरान कहा कि वो मीडिया के ट्रायल से बहुत डरती हैं। बकौल फराह मुझे जिस चीज से सबसे ज्यादा डर लगता है तो वो है आसानी से किसी को जज कर लेना और बिना कुछ सोचे समझे उसे पल भर में दोषी करार दे सजा भी सुना देना। ट्विटर पर तो हर घंटे ट्रायल होता है। हम एक खुशहाल और सकारात्मक माहौल चाहते हैं इसलिए यही सबसे महत्वपूर्ण है। हॉलीवुड में भी वो अपना समय लेते हैं।
विज्ञापन
खूब रिसर्च करते हैं वो अपनी इंवेस्टिगेशन करते हैं। वो मित्रों और परिवार का इंटरव्यू करते हैं चाहे वह 20 साल पहले हो या 10 साल। जिस तरह से वो जांच करते हैं तो वो भी सबके लिए काफी डरावना अनुभव होता है।
विज्ञापन