फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Reveals working with shah rukh khan become more challenging now says pressure increases every time

Farah Khan: 'शाहरुख खान के साथ काम करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है', फराह खान का खुलासा, बताई ये वजह

Wed, 08 Jan 2025 01:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Jan 2025 01:44 PM IST
सार

Farah Khan: कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने हाल ही में शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है। उनका कहना है कि किंग खान के साथ काम करना अब काफी चैलेंजिंग हो गया है।

विज्ञापन
Farah Khan Reveals working with shah rukh khan become more challenging now says pressure increases every time
शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk और @farahkhankunder

विस्तार

मशहूर कोरियोग्राफर और निर्माता-निर्देशक फराह खान ने इंडस्ट्री के टॉप कलाकारों के साथ काम किया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भी शामिल हैं। हाल ही में फराह खान ने शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। साथ ही यह खुलासा किया कि SRK के साथ काम कर पाना अब उनके लिए पहले के मुकाबले काफी मुश्किल हो चला है। जानते हैं इसकी वजह।

विज्ञापन

इस वजह से बढ़ता है प्रेशर
फराह खान ने कहा कि जब भी वे किसी नए गाने पर साथ काम करते हैं तो हर बार प्रेशर दोहरा हो जाता है। फराह ने कहा कि साथ काम करते हुए कुछ शानदार ट्रैक तैयार हुए, इसके चलते अब जब भी साथ काम करते हैं तो पहले से ज्यादा दबाव बढ़ जाता है। फराह खान ने ईटाइम्स से बातचीत में यह खुलासा किया। फराह खान ने लंबे वक्त से चल रही अपनी दोस्ती को लेकर भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि कुछ सितारों से उनकी दोस्ती उनके स्टार बनने से पहले की हैं। फराह ने बताया कि शाहरुख खान के साथ उनकी दोस्ती 'कभी हां कभी ना' और 'दीवाना' की रिलीज होने से पहले ही शुरू हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें:
Shahrukh khan: अपनी व्हिस्की के ब्रांड वाली टी शर्ट में डैशिंग दिखे शाहरुख, फैंस बोले, साथ में फिल्म बनती है

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से लिया निर्देशन से ब्रेक
फराह खान ने कहा कि दशकों पुरानी दोस्ती होने के बावजूद शाहरुख खान के साथ काम करना अब समय के साथ मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा, 'अगर उस समय उनके साथ काम करना मुश्किल था, तो अब और भी मुश्किल है। जब भी हम किसी गाने पर काम करते हैं, तो दबाव दोगुना हो जाता है, क्योंकि हमने साथ मिलकर शानदार गाने बनाए हैं'। फराह ने यह भी कहा कि 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की कमी के चलते उन्होंने निर्देशन से ब्रेक लिया।

ये खबर भी पढ़ें:
Suniel Shetty: 14वीं सदी के शासक की भूमिका निभाएंगे सुनील शेट्टी, 'केसरी वीर' के लिए सीखी घुड़सवारी-तलवारबाजी!

विज्ञापन

निर्देशन में लौटने का पक्का इरादा, लेकिन...
फराह खान ने कहा कि ब्रेक के बाद उन्होंने अपने परिवार पर पूरा फोकस किया। अपने बच्चों के साथ क्वालिटी वक्त बिताया और छुट्टियां मनाईं। उन्होंने यह भी कहा कि निर्देशन में वापसी की उनकी इच्छा है, लेकिन वे कमबैक तभी करेंगी जब कोई अच्छी स्क्रिप्ट होगी और सही समय होगा। बता दें कि फराह खान ने फिल्म 'मैं हूं ना' से निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया। फराह ने शाहरुख खान के  'चलेया, 'दर्द-ए-डिस्को जैसे गानों को कोरियोग्राफ किया है।

ये खबर भी पढ़ें:
Honey Rose: अभिनेत्री का पीछा करने वाले व्यापारी पर हुई बड़ी कार्रवाई, एसआईटी ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed