फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan, farah khan share heartfelt wishes for sixteen birthday their kids Diva Anya Czar see video

Farah Khan: फराह ने खास अंदाज में दीं अपने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Sun, 11 Feb 2024 03:26 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Sun, 11 Feb 2024 03:26 PM IST
सार

फराह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने बच्चों को 16वें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही, उन्होंने तीनों बच्चों के साथ बिताए यादगार पलों की एक वीडियो भी साझा किया है। 

विज्ञापन
Farah Khan, farah khan share heartfelt wishes for sixteen birthday their kids Diva Anya Czar see video
फराह खान - फोटो : social media

विस्तार

फराह खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फराह की गिनती हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माताओं में होती हैं। निर्माता प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। फराह सोशल मीडिया पर आए दिन अपने बच्चों की तस्वीरें साझा कर प्यार लुटाती रहती हैं। फराह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने बच्चों को 16वें जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही, उन्होंने तीनों बच्चों के साथ बिताए यादगार पलों की एक वीडियो भी साझा किया है। 
विज्ञापन


वीडियो साझा कर बच्चों पर लुटाया प्यार 
फराह खान ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चों दिवा, आन्या और जार कुंदर की एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में फराह ने तीनों बच्चों की बचपन से अब तक की कुछ झलकियां दिखाई हैं। वीडियो शेयर करते हुए फराह ने लिखा, 'हमारे द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे बेहतरीन चीजों को 16वें जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: अभिनय से ब्रेक के बाद काम पर लौटीं सामंथा, स्वास्थ्य पॉडकास्ट रिलीज करने का किया एलान

इन सितारो ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं 
फराह की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर बॉलीवुड के दिग्गज सितारो तक उनके बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। रवीना टंडन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो।' वहीं, संजय कपूर ने लिखा, 'आपको और शिरीष द्वारा निर्मित सबसे अच्छी चीज को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' सानिया मिर्जा ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'सबसे प्यारे बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इनके अलावा भी कई स्टार्स ने फराह खान के बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

शिरीष से की थी फराह ने शादी 
फराह खान ने नौ दिसंबर, 2004 को फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर के साथ शादी की थी। बताया जाता है कि पहले दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की और फिर साइथ इंडियन स्टाइल में शादी और निकाह किया। फराह और शिरीष तीन बच्चों के माता पिता हैं, जिनका नाम दिवा, अन्या और जार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फराह के तीनों बच्चे 11 फरवरी 2008 को आईवीएफ के माध्यम से पैदा हुए थे।

यह भी पढ़ें: Aditya Roy Kapoor: आदित्य राॅय कपूर का इंतजार हुआ खत्म, ‘मेट्रो इन दिनों’ की शूटिंग करेंगे अगले हफ्ते शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed