फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous Punjabi Lyricist Jaani Car Accident in Punjab Mohali

Accident: मशहूर गीतकार जानी हुए कार हादसे के शिकार, बीच हाइवे पर पलटी गाड़ी

Tue, 19 Jul 2022 09:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Jul 2022 09:53 PM IST
विज्ञापन
Famous Punjabi Lyricist Jaani Car Accident in Punjab Mohali
जानी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर पंजाबी गीतकार और संगीतकार जानी की कार का एक्सीडेंट हो गया है। उनकी फॉर्च्यूनर कार बीच रास्ते में एक दूसरी कार से टकरा कर पलट गई। इस हादसे के वक्त कार में दो और लोग भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक इस घटना में कार सवार सभी बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक वाहन चौराहे पर नहीं रुके और आपस में टकरा गए। इसके बाद 33 वर्षीय गीतकार और उनके साथ दो अन्य लोगों को तुरंत मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहीं, बताया जा रहा है कि दूसरी गाड़ी के यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन

Famous Punjabi Lyricist Jaani Car Accident in Punjab Mohali
जानी की कार का एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के तुरंत बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस हादसे के पीछे जिम्मेदार कौन है। फिलहाल अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। बाद दें कि जानी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 'नाह', 'क्या बात अय', 'पछताओगे', 'फिलहाल', 'तितलियां', 'बारिश की जाए' और 'फिलहाल 2 मोहब्बत' जैसे शानदार गाने लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिख चुके हैं कई सुपरहिट गाने

वर्क फ्रंट की बात करें तो जानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी। 'शांत सिपाही' गाने की वजह से वह रातोंरात फेमस हो गए थे। जानी के गानों में हर तरह के रंग देखने को मिलते हैं। उन्होंने अब तक कई रोमांटिक और दर्द भरे गाने लिखे हैं। साल 2013 का हार्डी संधू का गाना 'सोच' जानी की ही जादुई कलम की देन है। इस गाने में हार्डी के साथ बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना नजर आईं थीं। इसके अलावा सुपरहिट गाना 'किस्मत' भी उन्होंने ही लिखा है। इस गाने में सरगुन मेहता दिखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed