{"_id":"60a29e216785483cc167c9b1","slug":"fake-covid-19-donation-campaign-is-going-on-in-the-name-of-sonu-sood-actor-warns","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट चेक: सोनू सूद के नाम पर चल रहा है फर्जी कोविड-19 दान अभियान, अभिनेता ने किया आगाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैक्ट चेक: सोनू सूद के नाम पर चल रहा है फर्जी कोविड-19 दान अभियान, अभिनेता ने किया आगाह
Mon, 17 May 2021 10:17 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Mon, 17 May 2021 10:17 PM IST
सार
कोविड-19 महामारी में लोगों की सक्रिय तरीके से मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को लोगों को उनके नाम का इस्तेमाल कर चल रहे फर्जी फाउंडेशन द्वारा चंदा एकत्र करने को लेकर आगाह किया।
विज्ञापन
सोनू सूद
- फोटो : Insatagram- @sonu_sood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड-19 महामारी में लोगों की सक्रिय तरीके से मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को लोगों को उनके नाम का इस्तेमाल कर चल रहे फर्जी फाउंडेशन द्वारा चंदा एकत्र करने को लेकर आगाह किया। सूद (47) ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को आगाह करते हुए कहा कि एक संगठन है जो उनके नाम पर चंदा मांग रहा है जिसका उनसे कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीटर पर कथित संगठन सोनू सूद फाउंडेशन के पोस्टर के साथ संदेश दिया, ‘‘कृपया सतर्क रहें और नजदीकी पुलिस थाने में इसकी शिकायत करें।’ अभिनेता ने पोस्टर और फाउंडेशन पर ‘फर्जी’ का भी ठप्पा लगाया।
विज्ञापन
🛑 WARNING 🛑 pic.twitter.com/ADnycHK0f2
— sonu sood (@SonuSood) May 17, 2021
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में सोनू सूद ने कई प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की थी और कई वंचितों के भोजन की व्यवस्था की थी। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में भी वह जरूरतमंदों को अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाएं और अन्य चिकित्सा सुविधाएं दिलाने में मदद कर रहे हैं।