फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emergency actress Kangana Ranaut praising lord Shri ram ahead of ayodhya Ram temple Pran Pratishtha ceremony

Kangana Ranaut: श्रीराम की भक्ति में लीन हुईं कंगना, बोलीं- 'भारतीय मन हर स्थिति में राम का स्मरण करता है'

Sat, 13 Jan 2024 05:52 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेन्मेंट डेस्क अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sat, 13 Jan 2024 05:52 PM IST
सार

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह होने वाला है। इस मौके पर कंगना रणौत को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut praising lord Shri ram ahead of ayodhya Ram temple Pran Pratishtha ceremony
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कंगना रणौत काफी एक्टिव रहती हैं। चाहे राजनीतिक मुद्दा हो या धार्मिक, हर विषय पर कंगना अपनी राय जरूर रखती हैं। उनका बेबाक और निर्भीक अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आता है। आज 'तेजस' स्टार कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान करते हुए एक पोस्ट को साझा किया है। 
विज्ञापन


बोलीं- 'श्रीराम को साक्षी मानता है हर हिंदुस्तानी' 
22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह होने वाला है। इस मौके पर कंगना रणौत को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कंगना अपनी धार्मिक आस्था के लिए सोशल मीडिया पर काफी मशहूर भी हैं। आज अभिनेत्री ने अपने ट्वीट में प्रभु श्रीराम की विशेषताओं का जिक्र करते हुए लिखा है, 'भारतीय मन हर स्थिति में प्रभु श्रीराम को साक्षी बनाने का आदी है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


श्री राम की विशेषताओं का किया गुणगान 
कंगना रणौत श्रीराम को अपना आराध्य मानती हैं। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर वे काफी खुश हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से आज श्रीराम की विशेषताओं का गुणगान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए बताया है, 'श्रीराम कैसे भारतीय जनमानस के जीवन का अभिन्न अंग हैं। कंगना ने लिखा है, 'हम दुःख में भी राम को याद करते हुए कहते हैं 'हे राम', लज्जा में उन्हें ही याद करते हैं और कहते हैं 'हाय राम। जीवन का कोई भी ऐसा पल नहीं है, जहां हम राम को याद नहीं करते हैं।' कंगना का यह ट्वीट लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इंटरनेट पर उनका यह ट्वीट वायरल भी हो रहा है। 

विक्रांत के स्टारडम से अनजान थे विधु चोपड़ा? प्रशंसकों की भीड़ देख बोले, 'तू तो स्टार निकला यार'!

कंगना का वर्कफ्रंट 
कंगना रणौत की पिछली फिल्म 'तेजस' कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 'तेजस' के अलावा कंगना को 'चंद्रमुखी 2' में भी देखा गया था। 'चंद्रमुखी 2' में उनका अभिनय लोगों ने काफी पंसद किया था। कंगना की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज को तैयार है। इस में फिल्म में वे 'इंदिरा गांधी' की भूमिका में दिखाई देंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed