{"_id":"60b12e167293a22e00786fdd","slug":"ed-arrested-builder-and-film-financer-yusuf-lakdawala-in-alleged-land-grab-case-of-hyderabad-nizam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म फाइनेंसर गिरफ्तार: युसूफ लकड़ावाला को ईडी ने किया अरेस्ट, जमीन हड़पने का है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म फाइनेंसर गिरफ्तार: युसूफ लकड़ावाला को ईडी ने किया अरेस्ट, जमीन हड़पने का है मामला
Fri, 28 May 2021 11:23 PM IST
अमरीन हुसैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 28 May 2021 11:23 PM IST
सार
- फिल्म फाइनेंसर युसूफ लकड़ावाला गिरफ्तार
- ईडी ने मामला दर्ज कर की कार्रवाई
- जमीन हथियाने के मामले में एजेंसी ने धरा
- अदालत ने दो जून तक हिरासत में भेजा
- 2019 में दर्ज की गई थी प्राथमिकी
- हैदराबाद के नवाब जंग बहादुर की जमीन हड़पने की साजिश
- शेल कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपये के लेनदेन का मामला उजागर
विज्ञापन
युसूफ लकड़ावाला
- फोटो : Social media
विस्तार
खंडाला में एक महंगी जमीन की खरीद के लिए कथित रूप से जाली कागजात बनाने से जुड़े धन शोधन के एक मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मुंबई स्थित बिल्डर और फिल्मों फाइनेंसर युसूफ एम लकड़ावाला को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की ओर से बताया गया कि लकड़ावाला को धन शोधन कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को दो जून तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
पुणे जिले की मावल तहसील के अंतर्गत खंडाला में 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन के फर्जी कागजात बनाने और धोखाधड़ी के संबंध में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 2019 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर 76 वर्षीय लकड़ावाला तथा अन्य के विरुद्ध ईडी ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले में 4.4 एकड़ भूमि तत्कालीन हैदराबाद के नवाब जंग बहादुर के परिवार की बताई जाती है। पुलिस की जांच में सामने आया था कि लकड़ावाला ने कथित रूप से कुछ सरकारी अधिकारियों तथा अन्य के साथ मिलकर इस जमीन के फर्जी कागजात बनवाए जिसमें यह लिखा था कि जमीन लकड़ावाला के पिता ने 1949 में खरीदी थी और बाद में उसे उपहार में दी थी।
विज्ञापन
ईडी ने अपने वक्तव्य में कहा कि जांच में पता चला कि लकड़ावाला ने बहुत सी फर्जी कंपनियां बनाई हैं। एजेंसी ने कहा, “इन कंपनियों के बैंक खातों से ज्ञात हुआ कि यह कोई लाभ का व्यवसाय नहीं कर रही थीं फिर भी इन शेल कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया।”