{"_id":"655b01860b2fc3de4c0748d4","slug":"dunki-actor-shahrukh-khan-wrote-a-note-after-india-team-defeat-in-the-world-cup-2023-final-match-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद शाहरुख खान ने लिखा नोट, टीम इंडिया के लिए कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार के बाद शाहरुख खान ने लिखा नोट, टीम इंडिया के लिए कही यह बात
Mon, 20 Nov 2023 12:20 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:20 PM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिन आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ। टीम इंडिया को विश्व कप 2023 में फाइनल में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच देखने के लिए फिल्म जगत की तमाम हस्तियां अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थीं। टीम इंडिया का ढांढस बांधने के लिए कई बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अब शाहरुख खान ने नोट लिख कर टीम इंडिया के प्रयासों की सरहाना की है। उन्होंने देशवासियों को गौरवान्वित महसूस कराने के लिए टीम इंडिया का शुक्रिया अदा किया है।
नोट में शाहरुख खान ने कही यह बात
शाहरुख खान के पोस्ट की बात करें तो अभिनेता ने टीम इंडिया के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। अभिनेता ने लिखा, 'जिस तरह से भारतीय टीम ने यह पूरा टूर्नामेंट खेला वह सम्मान की बात है। पूरी टीम ने मैच के दौरान शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई। यह एक खेल है और इसमें हार या जीत होती रहती है। दुर्भाग्य से आज का दिन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा।'
यह भी पढ़ें: Dhanush: बिना हेलमेट-लाइसेंस के सुपर बाइक चलाने पर धनुष के बेटे यात्रा को पुलिस ने पकड़ा, लगा जुर्माना
विज्ञापन
टीम इंडिया को कहा धन्यवाद
उन्होंने नोट में आगे लिखा, 'भारतवासियों को इतना गौरवान्वित महसूस कराने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद। आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं। आप हमें एक गौरवान्वित राष्ट्र बनाते हैं।' बता दें कि शाहरुख खान के अलावा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर टीम इंडिया को चीयर करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।
'डंकी' फिल्म में आएंगे नजर
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले वे इस साल 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। अब फैंस की नजर फिल्म 'डंकी' पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 'आप वो दिल हैं, जिस पर हमारी उम्मीदें टिकी होती हैं', बिग बी ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला