{"_id":"605dbadd8ebc3e593b4027ee","slug":"drug-dealer-fahrukh-batata-son-shaadab-arrested-used-to-sell-potatoes-hence-the-name-batata","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीबी की कार्रवाई : मुंबई के सबसे बड़े ड्रग डीलर का बेटा बटाटा गिरफ्तार, दो करोड़ के ड्रग व नोट गिनने की मशीन मिली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एनसीबी की कार्रवाई : मुंबई के सबसे बड़े ड्रग डीलर का बेटा बटाटा गिरफ्तार, दो करोड़ के ड्रग व नोट गिनने की मशीन मिली
Fri, 26 Mar 2021 04:16 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 26 Mar 2021 04:16 PM IST
सार
बीती रात एनसीबी ने मुंबई के अंधेरी इलाके में की छापेमारी।
एनसीबी ने छापेमारी में ड्रग डीलर शादाब बटाटा को किया गिरफ्तार।
घटनास्थल से एनसीबी ने नोट गिनने की मशीन और महंगी गाड़ियों को जप्त की।
शादाब को आज एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
फारुख बटाटा का बेटा शादाब
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के ड्रग सप्लायर फारुख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया है। उसकी काफी दिनों से तलाश थी। एनसीबी ले गुरुवार देर रात मुंबई में तीन जगहों पर छापामारी की। इस दौरान शादाब के पास से दो करोड़ रुपय के ड्रग्स, एक लग्जरी कार और नोट गिनने की एक मशीन बरामद हुई है। एनसीबी ने यह छापामारी अंधेरी के लोखंडवाला, वर्सोवा इलाके के साथ-साथ मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में भी की थी।
विज्ञापन
शादाब को आज एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि शादाब बटाटा ड्रग्स के धंधे में काफी समय से जुड़ा हुआ है। खबरों की मानें तो मुंबई में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को भी बटाटा ड्रग्स सप्लाई करता था।
विज्ञापन
सड़क पर बेचता था आलू इसलिए नाम पड़ा बटाटा
कहा जाता है कि फारुख पहले सड़कों पर आलू बेचता था, इसीलिए उसके नाम के साथ बटाटा जुड़ गया। फारुख शेख उर्फ फारुख बटाटा मुंबई के ड्रग डीलरों में सबसे बड़ा नाम है। नशे के पूरे कारोबार में पूरा कामकाज अब उसके दोनों बेटों ने संभाल लिया है। बीती रात की रात की छापेमारी में एनसीबी ने शादाब बटाटा को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि फारुख मुंबई में एम एमडीएमए के अलावा विदेशों से आने वाली ड्रग जैसे एलएसडी, गांजा, बड, कोकीन का बड़ा सप्लायर है। ऐसे में एनसीबी उसके बेटे की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही है। साथ ही उनका मानना है कि वह मुंबई की हर बड़ी ड्रग्स पार्टीज में वह ड्रग्स सप्लाई करता है।
विज्ञापन
सुशांत केस में भी आया नाम
शादाब बटाटा का नाम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में भी आया था। पता चला है कि फारुख का दूसरा बेटा सैफ भी मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त है। वह अपनी लक्जरी गाड़ियों में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को ड्रग्स की आपूर्ति करता था।
बीते दिन एनसीबी ने ड्रग पेडलर्स के खिलाफ मुंबई के अंधेरी और डोंगरी इलाके में छापेमारी की थी। इससे पहले बीती 7 फरवरी को भी अंधेरी और डोंगरी इलाके में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी की थी। इसमें भगोड़े माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के गुर्गे परवेज खान उर्फ चिंकू पठान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।