फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   drug case Court denies pre-arrest bail to Deepika Padukone manager

ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा को राहत नहीं, कोर्ट ने खारिज की अंतरिम जमानत याचिका

Thu, 05 Aug 2021 08:06 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 05 Aug 2021 08:06 PM IST
सार

ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

विज्ञापन
drug case Court denies pre-arrest bail to Deepika Padukone manager
करिश्मा प्रकाश, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, नारकोटिक्स ड्रग्स और साइट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) कोर्ट ने गुरुवार यानी पांच अगस्त को करिश्मा प्रकाश की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। साथ ही कोर्ट ने उन्हें 25 अगस्त तक अंतरिम सुरक्षा बी प्रदान की है। जिससे वह बॉम्बे हाईकोर्ट जा सकें।
विज्ञापन


बता दें कि ड्रग्स मामले में करिश्मा प्रकाश को गिरफ्तारी की आशंका थी जिसके कारण उन्होंने बीते साल अंतरिम जमानत याचिका दर्ज की थी। जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है। हालांकि, वह अब करिश्मा बॉम्बे हाईकोर्ट को एप्रोच कर सकती हैं।
विज्ञापन


बता दें कि करिश्मा प्रकाश को एनसीबी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया गया था। करिश्मा प्रकाश के घर पर छापेमारी के दौरान 1.7 ग्राम ड्रग्स सीज भी किया गया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें समन भेजा था। जांच एजेंसी ने बताया था कि करिश्मा प्रकाश कई दिनों तक गायब रहीं। उन्होंने समन का कोई जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कई फिल्म निर्माता और निर्देशकों के घर पर एनसीबी ने छापेमार कार्रवाई की। जिसमें से निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर से एनसीबी ने कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद की है। जिसके बाद मामले में फिरोज की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में खुली ड्रग रैकेट के खिलाफ एनसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ से ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed