बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं। दोनों के तलाक की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें झूठे आरोपों की भरमार है। जिस मैग्जीन का हवाला देकर खबर बनाई गई है, वह पहले भी इस कपल की शादी को लेकर फर्जी खबर फैला चुकी है। इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो अपने परिवार के साथ बहुत खुश नजर आ रही हैं।
तलाक की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो, निक और देवरों के साथ आईं नजर
प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर्स के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है और लिखा- मेरा पहला जोनस ब्रदर्श शो, यह अविश्वसनीय था, मुझे इन लोगों पर गर्व है।' दरअसल जोनस ब्रदर्स ने जॉर्जिया ने परफॉर्म किया था जिसमें भारी भीड़ी जुटी थी और ये कांस्टर्स काफी अच्छा रहा।
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
हाल ही में प्रियंका और निक मियामी में हॉलीडे एन्जॉय कर रहे थे। हॉलीडे की तस्वीरें और वीडियो प्रियंका-निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। मियामी हॉलीडे का एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था।
इससे पहले प्रियंका-निक मियामी में Steve Aoki के एक म्यूजिक कंसर्ट में पहुंचे थे। इन दोनों के साथ निक के भाई जो जोनस भी नजर आए थे। इस म्यूजिक कंसर्ट में सभी दर्शकों के साथ इन तीनों ने जमकर मस्ती भी की और एक-दूसरे पर केक फेंका।
शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ एक नई तस्वीर शेयर की। जिसमें दोनों एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच अच्छी बांडिंग है। इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'हर दिन इसी तरह से जीना चाहती हूं।'
To live for days like this. ❤️ @nickjonas #boatlife
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on